8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की बैठकों का सिलसिल जारी है. कई शहरों में बैठक के बाद अब मुंबई में आयोग की बैठक होने जा रही है. यह मीटिंग 22 अक्टूबर और 23 अक्टूबर 2026 को होगी, जिसमें सेंट्रल गवर्नमेंट के ऑर्गनाइजेशन, इंस्टीट्यूशन, एसोसिएशन और यूनियन को कमीशन के साथ बातचीत करने के लिए अपॉइंटमेंट लेने के लिए बुलाया गया है. (Photo: Getty)
मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस की ओर से 21 सितंबर के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसके अनुसार इंटरेस्टेड स्टेकहोल्डर 10 अक्टूबर 2026 तक तय ऑनलाइन फॉर्म के जरिए अपॉइंटमेंट के लिए अपनी रिक्वेस्ट सबमिट कर सकते हैं. (Photo: Getty)
मुंबई विजिट कमीशन के स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन प्रॉसेस का हिस्सा है. इससे पहले 8CPC ने 7 और 8 अक्टूबर को बेंगलुरु विजिट का ऐलान किया था, जिसमें ऑर्गनाइजेशन और एसोसिएशन को कमीशन के साथ बैठक के लिए बुलाया गया था. बेंगलुरु विजिट के लिए रिक्वेस्ट की डेडलाइन 18 सितंबर थी. (Photo: Getty)
8वें वेतन आयोग में कर्मचारियों की क्या है मांगे?
अभी तक हुई बैठक में कर्मचारियों और पेंशनर्स ने कई तरह की मांग रखी है, जिसमें फिटमेंट फैक्टर बढ़ोतरी, इंक्रीमेंट में बढ़ोतरी, डीए मर्जर, एचआरए में इजाफा, पेंशन में इजाफा और पुराने पेंशन की वापसी आदि शामिल हैं. (Photo: Getty)
2.75 गुना फिटमेंट फैक्टर की मांग
8वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों और पेंशनर्स ने अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर की मांग की है, लेकिन सबसे ज्यादा 2.75 तक फिटमेंट फैक्टर रखने की बात की जा रही है. अगर ऐसा होता है, तो कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ी बढ़ोतरी हो सकती है. 18,000 रुपये मिनिमम बेसिक सैलरी बढ़कर 49,500 रुपये हो जाएगी. इसी तरह, पेंशन की बात करें तो 12,000 रुपये की बेसिक पेंशन बढ़कर 33,000 रुपये हो जाएगी. (Photo: Getty)
6 फीसदी इंक्रीमेंट
सरकार से कर्मचारियों की मांग है कि महंगाई को कंट्रोल करने और कमचारियों की सैलरी के साथ न्याय करने के लिए हर साल कम से कम 6 फीसदी का इंक्रीमेंट किया जाना चाहिए, ताकि उन्हें महंगाई से राहत मिल सके. (Photo: Getty)
महंगाई भत्ता मर्जर
कर्मचारियों और पेंशनर्स की एक मांग और भी है कि उनकी सैलरी में मौजूदा महंगाई भत्ता (DA) को मर्ज किया जाए. अगर सच में ऐसा किया जाता है तो कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होगी. अभी कर्मचारियों को 60 फीसदी का महंगाई भत्ता दिया जा रहा है. (Photo: Getty)