निवेश (Investment) की बात होती है, तो बीते कुछ समय में फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम्स यानी FD Schemes की पॉपुलैरिटी में तेज इजाफा हुआ है. तमाम बैंक अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई स्पेशल एफडी स्कीम चला रहे हैं और इन पर ब्याज भी धांसू ऑफर कर रहे हैं. ऐसी ही खास है 555 दिनों वाली एफडी स्कीम, जिसमें सिटी यूनियन बैंक से लेकर बैंक ऑफ बड़ोदा तक शामिल हैं. इस स्पेशल एफडी पर आम ग्राहकों से लेकर सीनियर सिटीजंस तक को तगड़ा फायदा हो सकता है. आइए बताते है इतने दिन के निवेश पर कहां ज्यादा पैसा बनेगा? (Photo: GettyImage)
सिटी यूनियन बैंक सबसे आगे
555 Day's Special FD Scheme पर मिल रहे ब्याज के आधार पर देखें, तो लिस्ट में सबसे ऊपर सिटी यूनियन बैंक है. यहां पर इतने दिनों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट कराने पर आम नागरिकों को 7.25% का ब्याज दिया जा रहा है, जबकि सीनियर सिटीजंस को इससे 25 बेसिस पॉइंट ज्यादा फायदा मिल रहा है, यानी वरिष्ठ नागरिक 555 दिन की एफडी पर 7.50% ब्याज का फायदा उठाकर पैसा बना सकते हैं. (Photo: Pixabay)
कर्नाटका बैंक में भी धांसू ब्याज
सिटी यूनियन बैंक 555 दिन की एफडी में निवेश पर जहां 7.50% का ब्याज वरिष्ठ नागरिकों को देर रहा है. वहीं लिस्ट में दूसरे नंबर पर कर्नाटक बैंक आता है, जहां इसी अवधि के एफडी निवेश पर आम नागरिकों को 7% का इंटरेस्ट रेट ऑफर किया जा रहा है, जबकि सीनियर सिटीजंस को 40 बेसिस पॉइंट ज्यादा यानी 7.40% ब्याज ऑफर किया जा रहा है. (Photo: ITG)
टॉप-3 में बैंक ऑफ बड़ौदा
555 दिन के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम चला रहे अन्य बैंकों की बात करें, तो इसमें तीसरे नंबर पर बैंक ऑफ बड़ौदा का नाम आता है. इस बैंक में आम ग्राहकों को इस अवधि पर 6.75%, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 7.25% की ब्याज दर प्रदान करता है. इसके अलावा इंडियन बैंक आम नागरिकों को 6.65% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.15% ब्याज ऑफर कर रहा है. (Photo: ITG)
केनरा बैंक में 7% से ज्यादा ब्याज
इस अवधि स्पेशल एफडी स्कीम में अगला नंबर आता है, केनरा बैंक (Canara Bank) का, जो अपने आम ग्राहकों को 555 दिन की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.60% की सालाना दर से ब्याज दे रही है. इसके अलावा अगर सीनियर सिटीजंस की बात करें, तो बैंक की ओर से उन्हें इस स्पेशल एफडी में निवेश के लिए 7.05% का ब्याज ऑफर किया जा रहा है. (Photo: ITG)
सिर्फ ब्याज नहीं, यहां रखें खास ध्यान
भले ही तमाम बैंक अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट पर जोरदार ब्याज दे रहे हैं, खासतौर पर स्मॉल फाइनेंस बैंक की एफडी स्कीम सबसे ज्यादा और इसके चलते शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के विपरीत निश्चित रिटर्न के इच्छुक निवेशकों के लिए ये सबसे शानदार निवेश ऑप्शन बना हुआ है. हालांकि, ब्याज दर महत्वपूर्ण है, मगर निवेशकों को FD में पैसे लगाने से पहले बैंकिग रूल, मैच्योरिटी की शर्तों, लागू टैक्स के नियमों की भी जांच करनी चाहिए, इसके अलावा संबंधित बैंक की फाइनेंशियल हेल्थ का पता करना भी जरूरी है. (Photo: Pixabay)