बैंक कई योजनाओं के तहत लोगों को अपने बैंकिंग सिस्टम से जोड़ने की कोशिश करते हैं. कभी लोन पर ब्याज दर कम करके तो कभी एफडी पर ब्याज दर बढ़ाकर कस्टमर्स को लाने का प्रयास करते हैं. ऐसा ही कुछ इन दिनों Fixed Deposit को लेकर चल रहा है.
शेयर बाजार और अन्य निवेश विकल्पों में रिस्क ज्यादा बढ़ने का लाभ उठाते हुए इन दिनों बैंक कई स्पेशल एफडी ऑफर कर रहे हैं. खासकर सीनियर सिटीजन के लिए बैंक शानदार ब्याज दर पेश कर रहे हैं. कई स्मॉल फाइनेंस बैंक 8.50 फीसदी तक का ब्याज दे रहा है.
कौन-कौन से बैंक दे रहे हैं सबसे ज्यादा ब्याज
इक्विटी स्मॉल फाइनेंस बैंक, ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक, सुर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक, जाना स्मॉल फाइनेंस बैंक, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक और शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक ये सभी बैंक सीनियर सिटीजन को 8.25 फीसदी से लेकर 8.50 फीसदी का ब्याज दे रहे हैं.
5 लाख रुपये और 5 साल की एफडी पर कितना बनेगा पैसा?
अगर ₹5 लाख की FD पर 8.50% सालाना ब्याज मिलता है और FD 5 साल की है, जिसमें ब्याज तिमाही चक्रवृद्धि होता है, तो करीब ₹7.61 लाख मैच्योरिटी राशि बन सकती है.
सिर्फ ब्याज से कितनी होगी कमाई
कैलकुलेशन देखें तो निवेश 5 लाख रुपये के लिए निवेश पर पांच साल के बाद करीब ₹7,61,000 मिलेंगे. इसमें सिर्फ ब्याज से ही आपकी कमाई ₹2,61,000 हो जाएगी. यह टैक्स से पहले की रकम है. एफडी पर ब्याज आपकी लागू टैक्स स्लैब के अनुसार लागू हो सकता है.
गौरतलब है कि पब्लिक सेक्टर के बैंक सीनियर सिटीजन को 7.05 फीसदी से 7.45 फीसदी तक का ब्याज ऑफर कर रहे हैं. वहीं प्राइवेट सेक्टर के बैंक 7.10 फीसदी से 8 फीसदी का ब्याज दे रहे हैं.