Advertisement

यूटिलिटी

LIC की सुपरहिट स्कीम... जीवनभर मिलेगी 25000 रुपये पेंशन, सिर्फ एक बार निवेश

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 24 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:10 AM IST
  • 1/8

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी बच्चे, बुजुर्ग हों या महिलाएं, हर किसी के लिए अलग-अलग तरह की पॉलिसी ऑफर करती है. इनमें रिटायरमेंट के बाद रेग्युलर इनकम की गारंटी देने वाले प्लान खासे पॉपुलर हैं, जिनमें निवेश करने पर ही जीवनभर के लिए मंथली इनकम पक्की हो सकती है और बुढ़ापा मौज में कट सकता है. सबसे खास बात ये है कि इनमें सिर्फ एक बार निवेश करना होता है. ऐसा ही प्लान है एलआईसी स्मार्ट पेंशन प्लान (LIC Smart Pension Plan), जिसमें एकमुश्त निवेश करके 25000 रुपये मंथली पेंशन पक्की की जा सकती है. (Photo: ITG)

  • 2/8

जीवनभर होती रहेगी नियमित इनकम 
आज के समय में हर कोई अपनी कमाई में से कुछ न कुछ बचत करता है और उस सेविंग को ऐसी जगह निवेश करना चाहता है, जहां उसे जोरदार रिटर्न हासिल हो. तो वहीं कुछ लोग रिटायरमेंट के बाद की लाइफ को बिना पैसों की टेंशन के चलाने की लिहाज से अपनी इन्वेस्टमेंट प्लानिंग करते हैं. तो ऐसे लोगों के लिए एलआईसी का स्मार्ट पेंशन प्लान हिट ऑप्शन साबित हो सकता है, क्योंकि ये जीवनभर पेंशन की गारंटी देता है. अगर पॉलिसी होल्डर की मृत्यु हो जाती है, तो पैसा नॉमिनी को दे दिया जाता है. (Photo: GettyImage)

  • 3/8

18 साल से कर सकते हैं निवेश 
LIC Smart Pension Plan एक सिंगल प्रीमियम वाली स्कीम है, यानी आपको मासिक, तिमाही, छमाही या फिर सालाना प्रीमियम भरने की जरूरत नहीं होती है और सिर्फ एक बार ही पैसा लगाना होता है. इस प्लान में सिंगल या ज्‍वॉइंट पेंशन का लाभ उठाया जा सकता है. लाइफ टाइम पेंशन की गारंटी देने वाली इस स्कीम में 18 साल से 100 साल तक की उम्र तक निवेश किया जा सकता है. इसके जरिए रिटायरमेंट के बाद की लाइफ को टेंशन फ्री होकर काट सकते हैं. (Photo: ITG)

Advertisement
  • 4/8

निवेश के समय तय हो जाती है पेंशन 
रिटायरमेंट के बाद रेग्युलर इनकम पाने के लिए स्कीम तलाशने वाले लोगों के लिए LIC Smart Pension Plan शानदार विकल्प है. एलआईसी का इस प्लान को शुरू करने के पीछे मकसद भी यही था कि एक बार निवेश में पॉलिसी होल्डर की लाइफ टाइम पेंशन का बंदोबस्त हो सके और उसकी लाइफ बिना फाइनेंशियल टेंशन के कटे. एलआईसी स्‍मार्ट पेंशन योजना में निवेश के समय तय की गई पेंशन की रकम उसे जीवनभर मिलती रहती है. इसमें आप आंशिक या पूरी निकासी का भी विकल्‍प चुन सकते हैं. (Photo: ITG)

  • 5/8

ज्यादा निवेश, तो मिलेगी ज्यादा पेंशन 
एलआईसी की इस स्मार्ट पेंशन योजना के तहत पति-पत्‍नी मिलकर ज्‍वॉइंट अकाउंट खोल सकते हैं और पेंशन का लाभ पा सकते हैं. निवेश की लिमिट को लेकर बात करें, तो इसमें कम से कम 1 लाख रुपये का इन्वेस्टमेंट की शुरुआत की जा सकती है और अधिकतम पैसे लगाने की कोई लिमिट सेट नहीं है, यानी जितना मोटा निवेश, उतनी मोटी पेंशक पक्की. (Photo: GettyImage)

  • 6/8

बाजार का जोखिम नहीं, Loan बेनेफिट भी
LIC स्मार्ट पेंशन प्लान एक इमीडिएट एन्युटी (Immediate Annuity) प्लान है. यह योजना शेयर बाजार से लिंक्ड नहीं है, इसलिए बाजार के उतार-चढ़ाव का कोई असर पेंशन पर नहीं पड़ता है. ये एलआईसी प्लान लोन की सुविधा भी देता है, पॉलिसी की शुरुआत के 3 महीने बाद Loan लिया जा सकता है. इसके अलावा इस LIC Scheme में पेंशन को सालाना 3%-6% तक बढ़ाने का ऑप्शन भी दिया जाता है. इसमें पॉलिसीहोल्डर की मृत्यु हो जाने पर निवेश की मूल राशि नॉमिनी को दे दी जाती है. (Photo: GettyImage)

Advertisement
  • 7/8

25000 रुपये पेंशन पाने का गणित 
इस प्लान में आप कैसे मंथली 25,000 रुपये की पेंशन पा सकते हैं, इसका कैलकुलेशन बेहद आसान है. उदाहरण के लिए मान लीजिए कि कोई 60 साल की उम्र में रिटायर्ड व्यक्ति इस पॉलिसी में निवेश करता है और तो उसे 32 लाख रुपये का निवेश करके सिंगल लाइफ एन्युटी खरीदना होता है. इसके चलते निवेश के समय ही उसकी सालाना पेंशन 3,01,056 रुपये तय कर दी जाएगी और इसे मंथली आधार पर देखें, तो हर महीने 25,088 रुपये की पेंशन बनती है. ये तय की गई पेंशन उसे जीवनभर मिलती रहेगी. निवेश को बढ़ाकर ज्यादा Pension पा सकते हैं. (Photo: ITG)

  • 8/8

प्लान खरीदने का क्या है तरीका ?
इस पेंशन योजना के तहत कोई भी नागरिक लाभ उठा सकता है. स्‍मार्ट पेंशन योजना के तहत पॉलिसी होल्‍डर्स मंथली, तिमाही, छमाही और सालाना पेंशन लेने का विकल्प चुन सकते हैं. इस लाइफ टाइम पेंशन की गारंटी देने वाली पॉलिसी को LIC की वेबसाइट से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है या फिर ऑफलाइन एलआईसी एजेंट, POSP-Life Insurance और कॉमन सर्विस सेंटर (Common Public Service Centers) से लिया जा सकता है. (Photo: ITG)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement