Advertisement

यूटिलिटी

130KM की स्‍पीड, 8 घंटे का सफर... जल्‍द चलेगी दिल्‍ली-वाराणसी वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन!

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 21 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 10:55 AM IST
  • 1/6

भारतीय रेलवे लंबी दूरी के लिए दूसरी वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन चलाने जा रहा है. पहली वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन हावड़ा से कामाख्‍या मार्ग पर चल रही है और यात्रियों से उसे अच्‍छे रिस्‍पॉन्‍स मिले हैं. अब दूसरी वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन चलाने की तैयारी चल रही है, जो वाराणसी से नई दिल्‍ली के बीच चलेगी.  
 

  • 2/6

क्‍या होगी वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन की टाइमिंग? 
प्रस्‍तावित टाइम टेबल के अनुसार, वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन वाराणसी कैंट से रात 9.20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह करीब 5 बजे नई दिल्‍ली पहुंचेगी. इसका मतलब है सिर्फ 8 घंटे में ही यात्रा कंप्‍लीट हो जाएगी. वापसी में भी यही समय रहेगा. ट्रेन नई दिल्‍ली से रात 9.20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5 बजे वाराणसी पहुंचेगी. 

  • 3/6

यात्री आराम से रात में सोकर सुबह वाराणसी पहुंच सकते हैं. इसका मतलब कि यात्रियों को एक आरामदायक यात्रा मिलेगी और वे कम समय में अपने डेस्टिनेशन तक पहुंच सकते हैं. 

Advertisement
  • 4/6

कितनी होगी रफ्तार
ट्रेन की अधिकतम स्‍पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है. हालांकि, आखिरी टाइम टेबल और ऑपरेशन संबंधी अन्य डिटेल रेलवे की ओर से आधिकारिक घोषणा के बाद ही क्लियर हो पाएगी. यह सिर्फ एक प्रस्‍तावित समय है. 

  • 5/6

कितना होगा किराया? 
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का किराया राजधानी या तेजस एक्सप्रेस के मुकाबले थोड़ा अधिक हो सकता है, जो सामान्यतः लगभग ₹960 (थ्री-टियर एसी) से शुरू होकर उच्च कैटेगरी (फर्स्ट एसी) में अधिक तक जाने की संभावना है. अंतिम फिक्‍स किराया रेलवे की की ओर से ऐलान के बाद से जारी हो सकता है.
 

  • 6/6

कबसे चलेगी ये ट्रेन 
अभी तक अधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन अनुमान है कि भीड़ को देखते हुए दिवाली तक इसे शुरू किया जा सकता है. इसकी कुल क्षमता 800 यात्रियों की होगी.  ट्रेन में 11 थ्री एसी, 4 टू एसी और 1 फर्स्ट एसी कोच शामिल हो सकते हैं.

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement