न्‍यूजीलैंड डील से भारत को क्‍या-क्‍या मिलेगा? पीयूष गोयल ने गिनाए फायदे

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज से लागू हो चुका है. पीयूष गोयल ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि भारत के एक्‍सपोर्ट्स को इससे बड़े फायदें मिलेंगे. उन्‍होंने बताया कि कौन-कौन से सेक्‍टर्स को बड़ा लाभ मिलेगा?

Advertisement
भारत-न्‍यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट. (Photo: ITG) भारत-न्‍यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:23 PM IST

भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को आज से लागू कर दिया गया है. इस मौके पर वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आगे कहा कि आज का दिन बहुत शुभ है. यह नवरात्रि का नौवां दिन है और भारत में ये 9 दिन शायद सबसे खास होते हैं... संयोग से न्‍यूजीलैंड के साथ फ्री ट्रेड डील (FTA) को लागू करने के लिए इससे बेहतर दिन नहीं हो सकता था. हम कल दशहरा के शुभ अवसर पर इसकी शुरुआत करेंगे, और मुझे लगता है कि दोनों पक्षों द्वारा बनाई गई महत्वाकांक्षी योजनाओं के भविष्य के लिए यह एक बहुत अच्छा संकेत है.

Advertisement

आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इस समझौते की सफलता इस बात से मापी जाएगी कि यह कितने नए अवसर पैदा करता है और इससे भारत और न्यूजीलैंड के लोगों के जीवन में क्या बदलाव आता है?  

भारत को मिलेंगे ये बड़े फायदे 
उन्‍होंने कहा कि भारत के लिए, न्यूजीलैंड के बाजार में 100% टैक्‍स फ्री पहुंच हमारे एक्‍सपोर्ट्स- खासतौर से MSME, कारीगरों, किसानों और महिला कारोबारियों के लिए नए और बड़े अवसर खोलती है. हमारे एग्रीकल्‍चर और फूड प्रॉसेसिंग सेक्‍टर फल-सब्जियों, कॉफी, मसालों, अनाज और रिफाइन फूड का एक्‍सपोर्ट बढ़ा सकते हैं, जिनकी न्यूजीलैंड में पर्याप्त उपलब्धता नहीं है.

गोयल ने कहा कि इस डील के दौरान भारत में 20 अरब डॉलर का निवेश आएगा, जिससे विनिर्माण, बुनियादी ढांचे, कृषि और नवाचार के क्षेत्रों में नए अवसर पैदा होंगे. इससे बड़ी संख्या में नौकरियां सृजित होंगी और हमारे किसानों की आय में वृद्धि होगी. एक सफल FTA को संतुलित, पारस्परिक और दोनों साझेदारों के लिए समान रूप से लाभकारी होगा.

Advertisement

पहले कभी नहीं हुआ था ऐसा
पीयूष गोयल ने आगे कहा कि इस डील के तहत कई ऐसी चीजें की गई हैं, जो पहले कभी नहीं देखी गईं थीं. इनमें न्यूजीलैंड द्वारा पारंपरिक चिकित्सा सेवाओं तक पहुंच देना, भारत की 'आयुष' (AYUSH) सिस्‍टम और हमारी पारंपरिक चिकित्सा तरीको ग्‍लोबल स्तर पर पहचान दिलाना, छात्रों की आवाजाही के लिए एक विशेष रास्ता तैयार करना, और हमारे छात्रों को न्यूजीलैंड में चार साल तक काम करने का अवसर देना शामिल है. इससे उन्हें व्यावहारिक अनुभव मिलेगा और वे न्यूजीलैंड की बढ़ती अर्थव्यवस्था में, उन क्षेत्रों में योगदान दे सकेंगे जहां उन्हें लोगों की जरूरत है. 

गोयल ने आगे कहा कि पहले हमने दोनों महान देशों के बीच एक मजबूत, गहरी और अधिक महत्वाकांक्षी आर्थिक साझेदारी का विजन साझा किया था. आज, वह विजन ठोस अवसरों में बदल रहा है. यह हमारे श्रमिकों, किसानों और व्यवसायों के लिए नए रास्ते खोल रहा है. हमारे लोग नए विचारों, उत्पादों और सेवाओं से भरे हुए हैं और व्यापार को और ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ने को तैयार हैं. कल मुक्त व्यापार समझौते के लागू होने के साथ, हम न्यूजीलैंड-भारत साझेदारी के सफर में एक बहुत महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गए हैं... मेरा मानना ​​है कि न्यूजीलैंड और भारत के बीच इस संभावित रिश्ते में बहुत ताकत है, जो आज सामने आ रही है और कल से इसकी शुरुआत हो रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »