निशांत नहीं तो फिर कौन होगा नीतीश के बाद जेडीयू में नंबर-2? आज फैसले का दिन

नीतीश कुमार के विधान परिषद सदस्य और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब सभी की निगाहें जेडीयू के विधायक दल की बैठक पर लगी हुई है. इस बैठक में विजय कुमार चौधरी या बिजेंद्र यादव में से किसी एक के नाम पर मुहर लगेगी या फिर किसी तीसरे चेहरे को मिलेगी जगह?

Advertisement
बिहार में विजय या बिजेंद्र कौन होगा नीतीश कुमार का उत्तराधिकारी (Photo-ITG) बिहार में विजय या बिजेंद्र कौन होगा नीतीश कुमार का उत्तराधिकारी (Photo-ITG)

कुबूल अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:28 AM IST

बिहार में दो दशक तक मुख्यमंत्री रहने के बाद नीतीश कुमार अब दिल्ली की सियासत करने के लिए राज्यसभा पहुंच गए हैं. नीतीश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव डिप्टीसीएम बने हैं, लेकिन सभी की निगाहें लगी हुई हैं कि जेडीयू में नीतीश कुमार की जगह पर विधानमंडल दल का नेता कौन बनेगा? 

Advertisement

जेडीयू ने सोमवार को बैठक विधायक दल की बैठक बुलाई है. इस बैठक में जेडीयू विधायक दल के नेता का चुनाव करेगी. नीतीश कुमार के विधान परिषद और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके चलते विधान परिषद में भी नेता का चुनाव करना है. 

नीतीश कुमार के पटना सरकारी आवास एक अणे मार्ग पर जेडीयू की बैठक होगी, जिसमें पार्टी के सभी विधायक और विधान परिषद के सदस्य शामिल होंगे. इसके अलावा जेडीयू के वरिष्ठ नेता भी शिरकत कर सकते हैं. अब सभी की निगाहें जेडीयू की इस बैठक पर लगी है कि नीतीश कुमार के बाद जेडीयू में नंबर दो की पोजिशन पर किस नेता की ताजपोशी होगी? 

कौन होगा जेडीयू विधानमंडल का नेता
नीतीश कुमार के विधान परिषद और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद जेडीयू विधानमंडल दल के नेता का पद खाली हो गया है.ऐसे में कई नाम पर कयास लगाए जा रहे हैं. नीतीश कुमार जेडूयू राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उन्होंने 20 अप्रैल को अपने सरकारी आवास पर विधानमंडल दल की बैठक बुलाई है. ऐसे में सभी की निगाहें इस बार पर लगी है कि जेडीयू किसे विधायक दल के नेता चुनाव करेगी. 

Advertisement

 एमएलसी संजय गांधी ने मीडिया से कहा कि है कि सोमवार विधानमंडल दल की बैठक में इस पर फैसला होगा. बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी रहेंगे और सभी विधानमंडल दल के सदस्य भी रहेंगे. सब मिलकर तय करेंगे कि किसे जेडीयू विधान मंडल दल के नेता चुना जाए.  

विजय-बिजेंद्र में कौन होगा जेडीयू नेता
बिहार में करीब दो दशक तक नीतीश कुमार सीएम रहे हैं, अब उनके इस्तीफे के बाद सत्ता परिवर्तन हो गया है. बीजेपी से सम्राट चौधरी सीएम बने हैं तो जेडीयू के कोटे से दो डिप्टीसीएम बनाए गए हैं. विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव डिप्टीसीएम बने हैं, लेकिन विधानमंडल दल का नेता कौन होगा, इस पर अभी भी संशय है. ऐसे में सवाल यही है कि इन दिनों ही नेताओं में से कोई चुना जाएगा या फिर किसी अन्य नेता के नाम पर लगेगी मुहर? 

जेडीऊ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का कहना है कि विधान मंडल दल के बैठक में ही नेता का चयन होगा. इसकी जानकारी आप लोगों को दी जाएगी. हम लोग की पार्टी में सब मिलकर फैसला लेते हैं. तभी पता चल सकेगा कि कौन जेडीयू विधान मंडल दल का नेता होगा. हालांकि जेडीयू के विधान मंडल दल की रेस में श्रवण कुमार का का भी नाम चल रहा है. 

Advertisement

नीतीश के बाद जेडीयू में नंबर 2 कौन? 
बिहार विधानसभा में जेडीयू के 85 विधायक हैं विधान परिषद में भी जेडीयू के 20 से अधिक सदस्य हैं. इस तरह से बीजेपी के बाद विधानसभा और विधान परिषद में जेडीयू ही दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है, ऐसे में जो भी विधानमंडल का नेता होगा उसके ऊपर जिम्मेदारी बड़ी होगी. पिछले 20 सालों से नीतीश कुमार विधान मंडल दल के नेता बनते रहे हैं. अब नीतीश कुमार विधान परिषद और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं, ऐसे में कौन नेता होगा पार्टी के अंदर चर्चा हो रही है. 

जेडीयू के नेता-कार्यकर्ता अपने हिसाब से प्रयास लगा रहे हैं. बिहार में जब नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद नई सरकार का गठन हो रहा था,उस समय जेडीयू विधानमंडल की बैठक नहीं हुई थी. अब सरकार बनने के बाद बैठक होने जा रही है. ऐसे में विधान मंडल के नेता जिसे चुना जाएगा, उसकी जेडीयू में पोजिशन नंबर दो की हो सकती है? 

जेडीयू कोटे से दो डिप्टी सीएम बनाये गए हैं. विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव,दोनों पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और इसलिए इन दोनों में से भी किसी एक को बनाया जा सकता है. हालांकि फैसला जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को ही करना है. अब देखना है जदयू विधान मंडल दल की बैठक में किस पर मुहर लगता है, लेकिन यह फैसला सिर्फ सदन ही नहीं बल्कि जेडीयू की राजनीतिक दशा और दिशा भी तय करेगी? 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement