आ रही है भारत की सबसे सस्ती Toyota कार... मिलेगा 30KM का माइलेज

टोयोटा भारतीय बाजार में अपनी सबसे सस्ती कार का अपडेट लेकर आ रही है. हम बात कर रहे हैं टोयोटा ग्लांजा की, जिसका अपडेट हमें 14 अक्टूबर को देखने को मिलेगा. इस कार में सबसे बड़ा अपडेट इंजन होगा. इसमें 1.2 लीटर का थ्री-सिलेंडर इंजन मिलेगा. कार सीएनजी अवतार में भी आएगी. आइए जानते हैं अपकमिंग ग्लांजा में क्या कुछ मिलेगा.

Advertisement
Toyota Glanza Facelift में हमें नया इंजन देखने को मिलेगा. (Photo: Toyota) Toyota Glanza Facelift में हमें नया इंजन देखने को मिलेगा. (Photo: Toyota)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:42 PM IST

भारतीय बाजार में 14 अक्टूबर को नई टोयोटा कार लॉन्च होने वाली है. हम बात कर रहे हैं टोयोटा ग्लांजा फेसलिफ्ट (Toyota Glanza Facelift) की. इस प्रीमियम हैचबैक को कंपनी मिडलाइफ अपडेट के साथ बाजार में उतार रही है. कुछ दिनों पहले ही मारुति सुजुकी बलेनो का फेसलिफ्ट भी लॉन्च हुआ है. 

चूंकि ग्लांजा बलेनो पर ही बेस्ड है, तो इसका अपडेट आना कन्फर्म ही था. लेटेस्ट टीजर में टोयोटा ने अपनी अपकमिंग कार के कुछ स्टाइल एलिमेंट्स को टीज किया है. इसमें नया रिस्टाइल फ्रंट प्रोफाइल मिलेगा. हमें कैबिन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. 

Advertisement

नई टोयोटा ग्लांजा में हमें कम्फर्ट और सेफ्टी से जुड़े नए फीचर्स देखने को मिलेंगे. इन सब के साथ कार में एक नया इंजन भी दिया जाएगा. मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट वाला ही 1.2 लीटर का थ्री-सिलेंडर इंजन हमें टोयोटा ग्लांजा फेसलिफ्ट में देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं टोयोटा की सबसे सस्ती कार में क्या कुछ नया होने वाला है. 

क्या होगा कार में खास?

ग्लांजा फेसलिफ्ट में रिवर्क्ड फ्रंट मिलेगा. इसमें नया मेश स्टाइल ग्रिल दिया जाएगा, जो ब्रश्ड सिल्वर एक्सेंट के साथ आएगा. वहीं टोयोटा का लोगो ग्रिल के बजाय बोनट पर मिलेगा. संभवतः कंपनी ऐसा ADAS के लिए जगह बनाने के लिए कर सकती है. टीजर में कंपनी ने बंपर पर सिल्वर गारनिश दिखाया है. 

यह भी पढ़ें: लॉन्च हुई नई Toyota Fortuner Leader... इतने रुपये है कीमत

Advertisement

कार में रेक्टेंगुलर फॉग लैम्प्स मिल सकते हैं. एयर इनटेक को भी रिडिजाइन किया गया है. इसमें हेक्सागोनल पैटर्न देखने को मिल सकता है. इसके अलावा प्रोफाइल में कोई खास बदलाव नहीं देखने को नहीं मिलेगा. इसमें नए एलॉय व्हील मिलेंगे. कैबिन फीचर्स की बात करें, तो यहां हमें वेंटिलेटेड सीट्स मिलेंगी. 

इसके अलावा कूल्ड वायरलेस चार्जिंग पैड और एक प्रीमियम ऑडियो सिस्टम मिलेगा. कार में एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, लेन डिपार्चर वॉर्निंग, फॉर्वर्ड कोलिजन कंट्रोल, एईबी, हाई बीम असिस्ट और कई दूसरे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे. कार में हेड्स अप डिस्प्ले, 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और दूसरे फीचर्स भी मिलेंगे. 

यह भी पढ़ें: 543KM रेंज... 7 एयरबैग! Toyota की पहली EV लॉन्च, कीमत है इतनी

इसमें 360 डिग्री कैमरा, रियर एसी वेंट्स, वायरलेस ऐपल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो जैसे फीचर्स भी मिलेंगे. कार में सनरूफ का इंतजार कर रहे हैं, तो वो इस अपडेट में नहीं मिलेगा. इसमें 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो 81 बीएचपी की पावर और 112 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करेगा. ये कार सीएनजी वर्जन में भी आएगी, जिसका माइलेज 30 किलोमीटर प्रति किलोग्राम हो सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »