543KM रेंज... 7 एयरबैग! Toyota की पहली EV लॉन्च, कीमत है इतनी

29 May 2026

By; Aaj Tak Auto

Toyota Ebella

टोयोटा ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Toyota Ebella को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है.

Photo: toyotabharat.com

कितनी की कीमत

कंपनी ने फिलहाल इसके टॉप वेरिएंट E3 की कीमतों का ऐलान किया है. जो 23.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है.

Photo: toyotabharat.com

E-Vitara पर बेस्ड एसयूवी

इस इलेक्ट्रिक कार का पूरा नाम अर्बन क्रूजर इबेला है, जो मूल रूप से मारुति सुजुकी ई-विटारा का रिबैज़्ड वर्जन है.

Photo: Nexaexperience.com

E-Vitara से 3 लाख रुपये महंगी

यहां ध्यान देना जरूरी है कि Ebella का टॉप वेरिएंट e Vitara से करीब 3.60 लाख रुपये महंगा है. e Vitara की शुरुआती कीमत 20 लाख रुपये.

Photo: toyotabharat.com

आएगा सस्ता वेरिएंट

हालांकि, अभी E1 और E2 वेरिएंट की कीमतों का ऐलान नहीं किया गया है. जो जाहिर है कि इससे कम कीमत में आएंगी.

Photo: toyotabharat.com

दमदार बैटरी

Ebella के E3 वेरिएंट में 61kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है. इसके साथ फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है जो 171bhp की पावर और 189Nm का टॉर्क जनरेट करती है. 

Photo: toyotabharat.com

ड्राइविंग रेंज

ये कार लीथियम ऑयन फॉस्फेट बैटरी पैक से लैस है और टोयोटा का दावा है कि, ये कार सिंगल चार्ज में 543 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देगी.

Photo: toyotabharat.com

फ्यूचरिस्टिक डिजाइन

नई Ebella में Toyota की ‘Urban Tech’ डिजाइन थीम देखने को मिलती है. SUV के फ्रंट में कंपनी का सिग्नेचर 'हैमरहेड' डिजाइन दिया गया है.

Photo: toyotabharat.com

18-इंच के अलॉय व्हील्स

इसके अलावा LED लाइटिंग एलिमेंट्स, एयरोडायनामिक बॉडी, ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन और 18-इंच के अलॉय व्हील्स इसे प्रीमियम लुक देते हैं.

Photo: toyotabharat.com

कैसा है केबिन

इसके केबिन में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 12 कलर वाली एम्बिएंट लाइटिंग, रिक्लाइन होने वाली रियर सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और JBL का ऑडियो सिस्टम दिया गया है. 

Photo: toyotabharat.com

डिजिटल कॉकपिट

डैशबोर्ड पर 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो वायरलेस एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करते हैं.

Photo: toyotabharat.com

सेफ्टी फीचर्स

इसमें 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, लेवल-2 ADAS और हाई-टेंसाइल बॉडी स्ट्रक्चर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. 

Photo: toyotabharat.com

i-Connect टेक्नोलॉजी

Toyota की i-Connect कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के जरिए इस SUV को दूर से भी मॉनिटर किया जा सकता है.

Photo: toyotabharat.com

8 साल की वारंटी

Toyota ग्राहकों को आठ साल की बैटरी वारंटी, अस्योर्ड बायबैक प्रोग्राम, बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) ऑप्शन और कई फाइनेंस स्कीम्स भी दे रही है.

Photo: toyotabharat.com

BaaS सब्सक्रिप्शन

BaaS ऑप्शन के जरिए ग्राहक बैटरी को अलग सब्सक्रिप्शन मॉडल पर ले सकेंगे, जिससे शुरुआती खरीद कीमत कम हो सकती है. 

Photo: toyotabharat.com

अभी ऐलान होना बाकी

हालांकि कंपनी ने अभी तक BaaS प्लान की पूरी कीमत और डिटेल्स साझा नहीं की हैं.

Photo: toyotabharat.com

Read Next