दनादन बिक रही हैं CNG गाड़ियां, Maruti-Tata का जलवा, देखें टॉप-10 लिस्ट

सीएनजी कारों की सेल्स भारतीय बाजार में बढ़ रही है. पेट्रोल के बाद ये दूसरा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला फ्यूल टाइप है. पैसेंजर व्हीकल कैटेगरी में 23 परसेंट से ज्यादा गाड़ियां सीएनजी अवतार में बिक रही हैं. सितंबर महीने की बात करें, तो मारुति सुजुकी का इस मार्केट में दबदबा है. आइए देखते हैं देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली सीएनजी कारों की लिस्ट.

Advertisement
Maruti Suzuki Ertiga सितंबर में सबसे ज्यादा बिकने वाली सीएनजी कार है. (Photo: Maruti Suzuki) Maruti Suzuki Ertiga सितंबर में सबसे ज्यादा बिकने वाली सीएनजी कार है. (Photo: Maruti Suzuki)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:08 PM IST

भारतीय बाजार में सीएनजी कारों की मांग बढ़ने लगी है. मार्केट में इनकी हिस्सेदारी की बात करें, तो सितंबर महीने में 23.11 परसेंट गाड़ियां सीएनजी में बिकी हैं. पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में पेट्रोल के बाद ये दूसरा सबसे ज्यादा पॉपुलर फ्यूल ऑप्शन है. रिपोर्ट्स की मानें, तो सितंबर महीने में कुल 1,05,410 यूनिट्स डिस्पैच हुई हैं. 

पिछले साल सितंबर में 83,357 सीएनजी कारें बिकी थीं. यानी ईयर-ऑन-ईयर ये ग्रोथ 26.5 परसेंट की है. मारुति सुजुकी का इस सेगमेंट में दबदबा है. कंपनी सबसे ज्यादा सीएनजी गाड़ियां फिलहाल बेच रही है. वहीं हुंडई तेजी से इस सेगमेंट में आगे बढ़ने वाली कंपनी बन गई है. 

Advertisement

टाटा मोटर्स अभी भी दूसरी सबसे ज्यादा सीएनजी कारें बेचने वाली कंपनी है. मारुति सुजुकी अर्टिगा सीएनजी में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है. इसकी एक बड़ी वजह कार का 7-सीटर अवतार होना भी है. इसके अलावा डिजायर, पंच, हुंडई ऑरा और मारुति सुजुकी विक्टोरिस भी टॉप सेलिंग कार की लिस्ट में शामिल हैं. 

टॉप सेलिंग सीएनजी कारों की लिस्ट 

मारुति सुजुकी अर्टिगा सीएनजी कारों की सेल्स में टॉप पर है. ऑटो पंडित्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस कार की 12,481 यूनिट्स सीएनजी अवातर में बिकी हैं. वहीं मारुति सुजुकी डिजायर दूसरे स्थान पर है. डिजायर की 12,026 यूनिट्स सीएनजी में बिकी हैं. पिछले साल के सितंबर के मुकाबले डिजायर की सेल्स में 4 परसेंट की गिरावट है. 

यह भी पढ़ें: 28KM माइलेज वाली नई Maruti Victoris Aurum लॉन्च, इतने रुपये है कीमत

Advertisement

मारुति सुजुकी वैगनआर तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. इसकी 8,596 यूनिट्स सितंबर में सीएनजी अवतार में बिकी हैं. वहीं टाटा पंच की 8,473 यूनिट्स सीएनजी में बिकी हैं. 5वें नंबर पर हुंडई ऑरा है, जिसकी सीएनजी में 7,278 यूनिट्स बिकी हैं. 

टॉप-10 में ये भी हैं शामिल

विक्टोरिस सबसे ज्यादा ग्रोथ वाली सीएनजी कार है. मारुति सुजुकी ने इसकी सीएनजी में 7,216 यूनिट्स बेची हैं. पिछले साल सितंबर में कंपनी ने इस कार की सिर्फ 1,449 यूनिट्स को बेचा था. मारुति सुजुकी ब्रेजा की 7,214 यूनिट्स सीएनजी में बिकी हैं. 

यह भी पढ़ें: MARUTI की इस कार ने पलट दिया SUVs का खेल... सभी को किया पीछे

टाटा नेक्सॉन 8वीं सबसे ज्यादा बिकने वाली सीएनजी कार है, जिसकी 7,149 यूनिट्स सितंबर में बिकी हैं. वहीं मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स की 6,034 यूनिट्स सीएनजी अवतार में बिकी हैं. मारुति ईको वैसे तो एक वैन है, लेकिन 10वें नंबर पर ये सेल्स के मामले में शामिल है. इसकी 5,823 यूनिट्स सितंबर में बिकी हैं.

मारुति सुजुकी ने सितंबर में 69,780 सीएनजी कारें बेची हैं. वहीं टाटा मोटर्स दूसरे नंबर पर है, जिसने 20,171 सीएनजी कारें, हुंडई ने 11,908 सीएनजी करें और टोयोटा ने 3,551 सीएनजी गाड़ियां बेची हैं. वैसे तो दूसरी कंपनियां भी सीएनजी कारें बेचती हैं, लेकिन यहां पर चर्चा सिर्फ फैक्टरी फिटेड सीएनजी कारों की हो रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »