Advertisement

ऑटो न्यूज़

MARUTI की इस कार ने पलट दिया SUVs का खेल... सभी को किया पीछे

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:47 AM IST
  • 1/8

भारतीय पैसेंजर कार मार्केट के लिए वित्तवर्ष 2027 के शुरुआती 6 महीने शानदार रहे हैं. टॉप -10 कारों की बात करें, तो इनकी कंबाइन्ड सेल्स 11.01 लाख यूनिट्स के पार पहुंच गई है. पिछले साल के इसी टाइम पीरियड में इन 10 गाड़ियों की 8.66 लाख यूनिट्स बिकी थीं. (Photo: marutisuzuki.com)

  • 2/8

यानी इस साल 6 महीनों में इन कारों की 2.34 लाख यूनिट्स ज्यादा बिकी हैं. ईयर-ऑन-ईयर ये ग्रोथ 27.13 परसेंट की है. अगर टॉप 10 कारों की बात करें, तो इसमें एसयूवी का दबदबा है. पूरी लिस्ट में 5 एसयूवीज, तीन हैचबैक, एक एमपीवी और एक सेडान शामिल है. (Photo: marutisuzuki.com)

  • 3/8

टॉप-10 कारों में 6 मारुति सुजुकी की हैं. इस लिस्ट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार एक सेडान है, जिसने तमाम दूसरी बॉडी स्टाइल को पीछे कर दिया है. हम बात कर रहे हैं मारुति सुजुकी डिजायर की, जिसकी 1,25,988 यूनिट्स इस वित्तवर्ष के शुरुआती 6 महीनों में बिकी हैं. (Photo: marutisuzuki.com)

Advertisement
  • 4/8

पिछले साल कंपनी ने इस दौरान 1,08,006 डिजायर बेची थीं. यानी ईयर-ऑन-ईयर इस कार की सेल्स में 16.65 परसेंट का इजाफा हुआ है. मारुति सुजुकी डिजायर 6.30 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर आती है. इसे पेट्रोल और सीएनजी दोनों ही अवतार में खरीदा जा सकता है. (Photo: marutisuzuki.com)

  • 5/8

इसके अलावा टाटा पंच दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है. इसकी 1,23,287 यूनिट्स वित्तवर्ष 2027 के शुरुआती 6 महीनों में बिकी हैं. वहीं मारुति सुजुकी वैगनआर तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है, जिसकी 1,16,029 यूनिट्स इस दौरान बिकी हैं. (Photo: tata.cars)

  • 6/8

मारुति सुजुकी अर्टिगा इस लिस्ट में शामिल एक मात्र एमपीवी है, जिसकी 1,12,557 यूनिट्स 6 महीनों में बिकी हैं. वहीं टाटा नेक्सान ब्रांड की दूसरी कार है, जो इस लिस्ट में शामिल है. इसकी 1,11,919 यूनिट्स वित्तवर्ष की पहली छमाही में बिकी हैं. (Photo: tata.cars)

Advertisement
  • 7/8

मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स इस लिस्ट में 6वें पायदान पर है. इस कार की 1,10,135 यूनिट्स कंपनी के बेची हैं. वहीं मारुति सुजुकी स्विफ्ट की 1,09,332 यूनिट्स और मारुति सुजुकी बलेनो की 1,08,569 यूनिट्स कंपनी ने शुरुआती 6 महीनों में बेची हैं. (Photo: marutisuzuki.com)

  • 8/8

लिस्ट में 9वें नंबर पर महिंद्रा की स्कॉर्पियो ( क्लासिक + एन) है, जिसकी वित्तवर्ष 2027 के शुरुआती 6 महीनों में 93,488 यूनिट्स बिकी हैं. वहीं हुंडई क्रेटा 10वें नंबर पर है, जिसकी 89,727 यूनिट्स इस दौरान बिकी हैं. पिछले साल इस दौरान क्रेटा की 99,345 यूनिट्स बिकी थीं. पूरी लिस्ट में क्रेटा एक मात्र कार है, जिसकी बिक्री कम हुई है. (Photo: auto.mahindra.com)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement