Maruti Price Hike: दो महीने में दूसरी बार, महंगी होंगी मारुति की कार, इतने हजार बढ़ेंगी कीमतें

Maruti Suzuki price hike: मारुति सुजुकी ने बड़ा ऐलान किया है. कंपनी ने झटका देते हुए अपनी कारों की कीमतों में 30 हजार रुपये तक बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. पिछले दो महीनों में कंपनी दूसरी बार प्राइस हाइक कर रही है. इससे पहले कंपनी ने जून में 30 हजार रुपये के प्राइस हाइक का ऐलान किया था. आइए जानते हैं डिटेल्स.

Advertisement
मारुति सुजुकी ने 30 हजार तक प्राइस हाइक का ऐलान किया है. (Photo: ITG) मारुति सुजुकी ने 30 हजार तक प्राइस हाइक का ऐलान किया है. (Photo: ITG)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:25 PM IST

मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी कारों की कीमतों को बढ़ाने का ऐलान किया है. मंगलवार को कंपनी ने ऐलान किया है कि अगस्त 2026 से उसकी गाड़ियों की कीमतें 30 हजार रुपये तक बढ़ने वाली हैं. नई कीमतें अगस्त से लागू होंगी. हालांकि, कंपनी ने ये नहीं बताया है कि मॉडल की कीमत कितनी बढ़ेगी. 

मारुति ने इस प्राइस हाइक की जानकारी बीएसई फाइलिंग में दी है. इस बढ़ोतरी के पीछे भी कंपनी ने इनपुट कॉस्ट बढ़ने को वजह बताया है. पिछले दो महीनों में ये दूसरा मौका है जब मारुति सुजुकी अपनी कारों की कीमतों में इजाफा कर रही है. इससे पहले कंपनी ने जून 2026 में अपनी कारों के दाम 30 हजार रुपये तक बढ़ाए थे. 

Advertisement

क्या है कीमत बढ़ाने की वजह?

देश के सबसे बड़े ऑटोमेकर ने बताया कि उन्होंने पिछले कुछ महीनों में कारों की कीमत कम रखने के लिए कई प्रयास किए हैं. कंपनी का कहना है कि इनपुट कॉस्ट बढ़ने की वजह से उन्हें ये फैसला लेना पड़ा है. पिछले प्राइस हाइक में मारुति ने छोटी कारों की कीमतों को नहीं बढ़ाया था. हालांकि, इस बार ऐसा होगा या नहीं इसकी जानकारी नहीं है.

यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, Tiago EV को देगी टक्कर

मारुति सुजुकी की कहना है कि उन्होंने कारों की कीमत को कम रखने और ग्राहकों पर इसका कम से कम असर पड़े इसकी बहुत कोशिश की है. हालांकि, लगातार बढ़ते इनपुट कॉस्ट की वजह से मारुति को ये फैसला लेना पड़ा है. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि गाड़ियों की कीमतों में अधिकतम 30 हजार रुपये की बढ़ोतरी होगी. 

Advertisement

30 हजार रुपये तक महंगी होंगी कारें

हालांकि, इसका ये मतलब नहीं है कि मारुति की सभी कारें 30 हजार रुपये महंगी होंगी. अलग-अलग मॉडल पर प्राइस हाइक का असर अलग-अलग हो सकता है. ऐसा हमने जून 2026 में हुई प्राइस हाइक के वक्त देखा था. फिलहाल मारुति सुजुकी के पास देश में सबसे बड़ा कारों का पोर्टफोलियो है. 

यह भी पढ़ें: 26KM माइलेज, 5.23 लाख कीमत, Maruti की 6 सीटर की हुई बंपर सेल

कंपनी के पास एस-प्रेसो, ऑल्टो के10 जैसे एंट्री लेवल कारों से लेकर जिम्नी, ग्रैंड विटारा और इनविक्टो जैसे प्रीमियम कारें भी हैं. मारुति सुजुकी ने फेस्टिव सीजन से पहले कारों की कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया है. अगर आप नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो नई कीमतें लागू होने पहले कार खरीदकर कुछ बचत कर सकते हैं. 

ध्यान रखें कि इस हफ्ते की मारुति सुजुकी नई ब्रेजा (फेसलिफ्ट) को लेकर आने वाली है. इस कार को कंपनी नए इंजन और अपडेटेड फीचर्स के साथ लॉन्च करेगी. इस प्राइस हाइक का असर ब्रेजा पर कितना होता है, इसका खुलासा तो 24 जुलाई को ही होगा, जब ये कार लॉन्च होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »