26KM माइलेज, 5.23 लाख कीमत, Maruti की 6 सीटर की हुई बंपर सेल

14 July 2026

By: Aajtak Auto

कोई नहीं टक्कर देने वाला

भारतीय ऑटोमोबाइस मार्केट में कुछ स्पेस ऐसे हैं, जहां कंपटीशन जीरो है. ऐसा ही एक सेगमेंट बजट वैन है, जहां मारुति का राज है.

Photo: marutisuzuki.com

एकक्षत्र राज 

हम जिस सेगमेंट की बात कर रहे हैं, उसमें मारुति सुजुकी ईको (Maruti Eeco) का एकक्षत्र राज है. कोई दूसरा इस वैन को टक्कर देने वाला नहीं है. 

Photo: marutisuzuki.com

कितनी हुई सेल? 

जून 2026 की बात करें, तो मारुति ने इस वैन की 10,230 यूनिट्स को बेचा है. पिछले साल जून में इसकी 9,340 यूनिट्स बिकी थीं. 

Photo: marutisuzuki.com

6 लोगों की है जगह 

मार्केट में इसका सीधा कंपटीशन नहीं है. ये वैन पेट्रोल और सीएनजी दोनों ही विकल्प में आती है. इसमें 6 लोगों की बैठने की जगह मिलती है. 

Photo: marutisuzuki.com

कितनी है कीमत? 

मारुति ईको पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 5,23,400 रुपये और सीएनजी वेरिएंट की 6,40,800 रुपये से शुरू होती है. सीएनजी में वैन सिर्फ 5 सीटर अवतार में आती है. 

Photo: marutisuzuki.com

माइलेज कितना है? 

पेट्रोल में वैन का माइलेज 19 किलोमीटर प्रति लीटर का है, जबकि सीएनजी वेरिएंट में वैन लगभग 26 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है.

Photo: marutisuzuki.com

6 एयरबैग की सेफ्टी

कार में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, ईबीडी के साथ एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम जैसे स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. 

Photo: marutisuzuki.com

5 कलर में आती है

वैन में 1.2 लीटर का के-सीरीज का डुअल जेट इंजन मिलता है. मारुति सुजुकी ईको को आप पांच कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं.

Photo: marutisuzuki.com

कौन-से वेरिएंट्स मिलेंगे?

पेट्रोल इंजन के साथ मारुति सुजुकी ईको 5 वेरिएंट्स (तीन वैन और दो एंबुलेंस) में आती है. जबकि सीएनजी के साथ ये सिंगल वेरिएंट में आती है.

Photo: marutisuzuki.com

Read Next