Maruti Suzuki की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, Tiago EV को देगी टक्कर

16 July 2026

By: Aajtak Auto

ई-विटारा के बाद छोटी EV

मारुति सुजुकी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार के तौर पर ई-विटारा को लॉन्च किया है. ये एक मिडसाइज एसयूवी है, जिसकी सेल धीरे-धीरे बढ़ रही है. 

Photo: marutisuzuki.com

नई EV पर चल रहा काम 

हालांकि, बहुत से लोगों के बजट से ये इलेक्ट्रिक एसयूवी बाहर है. रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी एक नई कार पर काम कर रही है. 

Photo: globalsuzuki.com

ग्लोबल मार्केट में आएगी

ये एक एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार होगी. हालांकि, ये कार सुजुकी प्लान कर रही है. यानी मारुति इसे भारत में लॉन्च करेगी या नहीं इसकी जानकारी नहीं है. 

Photo: globalsuzuki.com

कब लॉन्च होगी कार

रिपोर्ट्स की मानें, तो सुजुकी की ये कार टियागो ईवी के सेगमेंट में आ सकती है. ब्रांड इस कार को ग्लोबल मार्केट में इसी वित्तवर्ष में लॉन्च कर सकता है. 

Photo: globalsuzuki.com

टियागो से छोटी होगी कार

हम बात कर रहे हैं सुजुकी की विजन ई-स्काई (Vision e-Sky) की, जो साइज में टियोगो ईवी से छोटी और एमजी कॉमेट से बड़ी होगी.

Photo: globalsuzuki.com

ये होंगे डायमेंशन 

ये कार 3395 एमएम लंबी, 1475 एमएम चौड़ी और 1625 एमएम ऊंची होगी. यानी ये मारुति एस-प्रेसो से भी छोटी होगी. 

Photo: globalsuzuki.com

भारत भी आ सकती है कार

इस छोटी ईवी को कंपनी ग्लोबल मार्केट के लिए तैयार करेगी. हालांकि, इसका लोकलाइज्ड वर्जन भारत में आ सकता है. 

Photo: globalsuzuki.com

कितनी होगी रेंज? 

ये कार 270 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज के साथ आ सकती है. सुजुकी की ये कार यूरोप में लॉन्च होगी, जिसका मुकाबला होंडा सुपर-एन जैसी कार से होगा. 

Photo: globalsuzuki.com

कॉन्सेप्ट दिखा चुकी है कंपनी

सुजुकी ने विजन ई-स्काई को जापान मोबिलिटी शो 2025 में पेश किया था. ब्रांड की सबसे सस्ती EV इस कॉन्सेप्ट से कितना मिलेगी, ये तो वक्त ही बताएगा.

Photo: globalsuzuki.com

Read Next