Honda SUV की चल रही टेस्टिंग, भारत में दिखी कार, लीक हुए फीचर्स

होंडा एक नई एसयूवी पर काम कर रहा है, जो भारत में लॉन्च होने वाली है. ये कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी, जो भारत आएगी. होंडा इस कार को भारत में ही तैयार कर रहा है. हाल में ही इस एसयूवी को टेस्ट करते हुए देखा गया है, जिसमें इसके इंटीरियर की जानकारी सामने आई है. आइए जानते हैं इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी में क्या खास होगा.

Advertisement
Honda 0 Alpha की टेस्टिंग भारत में चल रही है. (Photo: Honda) Honda 0 Alpha की टेस्टिंग भारत में चल रही है. (Photo: Honda)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:40 PM IST

होंडा भारतीय बाजार में एक नई कार लेकर आने वाली है. ये ब्रांड की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी, जो भारत में लॉन्च होगी. हम बात कर रहे हैं होंडा जीरो अल्फा (Honda 0 Alpha) की, जिसकी टेस्टिंग भारत में चल रही है. इस कार का कैमोफ्लॉज्ड वर्जन कई बार भारतीय सड़कों पर देखा गया है. हाल में इस कार के कैमोफ्लॉज्ड वर्जन को मनाली में स्पॉट किया गया है.

Advertisement

ये पहला मौका है जब कार के इंटीरियर को करीब से और साफ-साफ देखा गया है. स्पाई शॉट्स में कार बड़े इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन सिस्टम के साथ नजर आ रही है. साथ ही कार में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. ये दिखाता है कि कंपनी इस कार में टेक्नोलॉजी और फीचर्स पर फोकस करेगी. 

कैसा होगा इंटीरियर?

होंडा ने इस कार के इंटीरियर में भी काफी ज्यादा कैमोफ्लॉज का इस्तेमाल किया हुआ है. लेकिन लीक हुई तस्वीरों से साफ है कि इसमें एक बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम मिलेगा. ये डिस्प्ले फ्रीस्टैंडिंग स्टाइल में होगा, जैसा इन दिनों कई कारों में देखने को मिल रहा है. वहीं डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर इससे अलग है और स्टीयरिंग वील के पीछे नजर आ रहा है. 

यह भी पढ़ें: Honda ने भारत में लॉन्च की चार नई बाइक, 10 लाख से 44 लाख तक है कीमत

Advertisement

ये टचस्क्रीन मौजूदा होंडा कार्स में आने वाले डिस्प्ले के काफी बड़ा है. इसमें वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, नेविगेशन और ईवी स्पेक्स फंक्शन मिलेंगे. साथ ही कार में फिजिकल कंट्रोल भी होंगे, जो होंडा की गाड़ियों में देखने को मिलते हैं. होंडा जीरो अल्फा में क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स के लिए फिजिकल बटन मिल सकती है. 

इस कार के लिए कंपनी नए स्टीयरिंग वील का इस्तेमाल करेगी. इसे नए तरीके से डिजाइन किया गया है और बहुत से कंट्रोल स्टीयरिंग पर ही दिए गए हैं. कार के एक्सटीरियर की बात करें, तो इसके प्रोटोटाइप पर ग्राफिक्स से भरा हुआ कैमोफ्लॉज लगा है. हालांकि, इसके बाद भी कार के डिजाइन का अंदाजा लगाया जा सकता है. 

कब तक लॉन्च होगी कार?

होंडा जीरो अल्फा के फ्रंट में एलईडी लाइटिंग मॉड्यूल्स मिलेगा. इसके साथ पतला ब्लैक पैनल इस्तेमाल किया गया है. वहीं रियर की बात करें, तो इसमें वर्टिकल टेललाइट्स मिलेंगी. वैसे तो ये कंपनी की इलेक्ट्रिक एसयूवी है, लेकिन इसका लुक भारतीय बाजार में आने वाले कई एसयूवी से बहुत अलग होने वाला है. 

यह भी पढ़ें: 47KM माइलेज, ADV बाइक जैसा लुक, Honda लाया धांसू स्कूटर

होंडा ने कन्फर्म कर दिया है कि इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारत में बनाया जाएगा. ये कार घरेलू मार्केट में बिकने के साथ ही एक्सपोर्ट भी होगी. ये होंडा की ईवी स्ट्रैटजी में एक अहम भूमिका निभाएगी. जीरो अल्फा को कंपनी 2027 में लॉन्च करेगी. इसका प्रोडक्शन वर्जन सीधे मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट के प्लेयर्स से मुकाबला करेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »