Honda ने भारत में लॉन्च की चार नई बाइक, 10 लाख से 44 लाख तक है कीमत

प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में होंडा ने अपनी नई बाइक्स को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने एक साथ चार नए टू-व्हीलर्स इंट्रोड्यूस किए हैं. इनमें एडवेंचर टूरर, स्ट्रीटफाइटर, सुपरस्पोर्ट और लग्जरी टूरिंग जैसी अलग-अलग कैटेगरी के मॉडल शामिल हैं. कंपनी ने अपनी नई 750cc बाइक्स के साथ होंडा ई-क्लच टेक्नोलॉजी भी पेश की है.

Advertisement
Honda Gold Wing को कंपनी ने नए कलर में लॉन्च किया है. (Photo: honda2wheelersindia.com) Honda Gold Wing को कंपनी ने नए कलर में लॉन्च किया है. (Photo: honda2wheelersindia.com)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:05 AM IST

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारतीय बाजार में चार नई बाइक और स्कूटर्स को लॉन्च किया है. कंपनी के ये सभी बाइक और स्कूटर बड़े साइज के हैं. ब्रांड ने 2026 सीबी750 हॉर्नेट ई-क्लच और एक्सएल750 ट्रांसएल्प ई-क्लच को लॉन्च किया है. साथ ही कंपनी ने गोल्ड विंग को नए कलर ऑप्शन के साथ अपडेट किया है. 

कंपनी के पोर्टफोलियो में सीबीआर1000आरआर-आर फायरब्लेड एसपी भी शामिल है, जो ब्रांड की फ्लैगशिप मोटरसाइकिल है. इन चारों ही टू-व्हीलर्स के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है. ये बुकिंग होंडा बिगविंग और टॉपलाइन डिलरशिप के जरिए की जा सकती हैं. 

Advertisement

नई टू-व्हीलर्स की लॉन्चिंग में एक महत्वपूर्ण बात 750 सीसी प्लेटफॉर्म के साथ होंडा की ई-क्लच टेक्नोलॉजी का आना है. ये सिस्टम राइड्स को गियर शिफ्ट करने के एक बड़े काम से आजाद करता है. यानी इसकी वजह से राइडर को मैन्युअली क्लच नहीं दबाना होगा. होंडा का कहना है कि इस टेक्नोलॉजी को राइडिंग आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है. 

CB750 Hornet ई-क्लच ब्रांड की मिडिलवेट नेकेड स्ट्रीटफाइटर कैटेगरी की बाइक है. इसमें 755 सीसी का पैरलल ट्विन इंजन दिया गया है, जो 90.5 एचपी की पावर और 75 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसमें 5 इंच का फुली कलर टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलेगा, जो होंडा रोडसिंक स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ आएगा. 

कितनी है कीमत? 

सीबी750 हॉर्नेट ई-क्लच की कीमत 10.49 लाख रुपये है. ये बाइक ग्रेफाइट ब्लैक कलर में आएगी. होंडा एक्सएल 750 ट्रांसएल्प ई-क्लच की कीमत 13.20 लाख रुपये है. ये बाइक रोज वॉइट और पर्ल डीप मड ग्रे में आती है.

Advertisement

सीबीआर 1000आरआर-आर फायरब्लेड एसपी की कीमत 33.50 लाख रुपये है. ये ग्रैंड प्रिक्स रेड कलर में मिलेगी. गोल्ड विंग 44.30 लाख रुपये की कीमत पर मिल रही है, जो गन मेटल ब्लैक मैटेलिक कलर में आएगी. 

यह भी पढ़ें: 47KM माइलेज, ADV बाइक जैसा लुक, Honda लाया धांसू स्कूटर

इंजन, पावर और फीचर्स

होंडा सीबी750 हॉर्नेट ई-क्लच वाला ही इंजन एक्सएल 750 ट्रांसएल्प ई-क्लच में भी मिलता है. इस एडवेंचर टुअर्र का इंजन 90.5 एचपी की पावर और 75 एनएम का टॉर्क ऑफर करता है. ये बाइक डुअल एलईडी हेडलैम्प अरेंजमेंट के साथ आती है. इसमें 5-इंच की टीएफटी स्क्रीन मिलती है, जो होंडा रोडसिंक फीचर के साथ आती है. 

गोल्ड विंग ब्रांड की लग्जरी टूरिंग बाइक है. इसमें 1833 सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है, जो 7 स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन के साथ आता है. इसमें रिवर्स और वॉकिंग स्पीड मोड जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. इसमें वायरलेस ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो जैसे फीचर दिए गए हैं. 

यह भी पढ़ें: भूल जाएंगे ACTIVA... आ रहा नया Honda स्कूटर, मिलेंगे गजब के फीचर्स

सीबीआर1000 आरआर-आर फायरब्लेड एसपी की बात करें, तो ये बाइक 1000सीसी के इनलाइन फोर सिलेंडर इंजन के साथ आती है, जो 214.5 एचपी की पावर और 113 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इस बाइक में कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. इसमें भी आपको 5 इंच की टीएफटी स्क्रीन मिलेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »