23 साल बाद कंपनी ने लिया फैसला, अब नहीं बेचेगी कार, बंद करेगी कारोबार

होंडा ने साउथ कोरियन मार्केट से बाहर निकलने का फैसाल किया है. कंपनी ने ये फैसाल ऐसे वक्त पर किया है, जब होंडा को कई मार्केट्स में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. साउथ कोरियन मार्केट में भी कंपनी की सेल बहुत कम है. यहां तक की ब्रांड पिछले साल दो हजार कारें भी नहीं बेच पाया है. आइए जानते हैं होंडा ने इस मामले में क्या बताया है.

Advertisement
Honda ने साल 2003 में साउथ कोरिया में एंट्री की थी. (Photo: Honda Cars) Honda ने साल 2003 में साउथ कोरिया में एंट्री की थी. (Photo: Honda Cars)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:26 PM IST

होंडा मोटर कंपनी ने एक देश में अपना कारोबार समेटने का फैसला किया है. कंपनी 2026 के अंत तक साउथ कोरिया में अपने सेल्स ऑपरेशन को बंद करने वाली है. कंपनी ने ये फैसला अपने ग्लोबल रिसोर्सेस को रिअलाइन करने के लिए लिया है. ब्रांड अब लॉन्ग टर्म कंपटीटिवनेस पर फोकस कर रहा है. 

जापानी कार निर्माता कंपनी ने कन्फर्म किया है कि उनकी लोकल सहयोगी होंडा कोरिया कंपनी अब साउथ कोरिया में कार बेचना बंद करेगी. हालांकि, कंपनी मौजूदा कस्टमर्स को सपोर्ट देना जारी रखेगी. यानी होंडा ग्राहकों को आफ्टर सेल सर्विसेस, स्पेयर पार्ट और वारंटी की सुविधा मिलती रहेगी. 

Advertisement

साल में 2000 गाड़ियां बेच पा रही कंपनी

भले ही होंडा ने इस फैसले की वजह ग्लोबल और साउथ कोरिया मार्केट में हो रहे बदलाव को बताया हो, लेकिन लगातार कम होती बिक्री इसका प्रमुख कारण है. रिपोर्ट्स की मानें, तो होंडा ने साउथ कोरिया में 2025 में दो हजार से भी कम कारों को बेचा है. मंथली वॉल्यूम और भी कम है. 

यह भी पढ़ें: भारत में Honda की बड़ी तैयारी, शुरू हुई SUV की टेस्टिंग, Nexon को देगी टक्कर

मार्च 2026 में कंपनी ने सिर्फ 84 कारें साउथ कोरिया में बेची हैं. इसकी तुलना अगर अमेरिका से करें, तो अमेरिकी मार्केट में होंडा अकॉर्ड की ही 13 हजार यूनिट्स मार्च में बिकी हैं. हालांकि, कम सेल के बाद भी होंडा की स्थिति साउथ कोरिया में कई दूसरे ब्रांड्स से अच्छी है. 

Advertisement

साउथ कोरिया में 23 साल का सफर हुआ खत्म

होंडा ने साउथ कोरियन मार्केट में 2004 में एंट्री की थी. कंपनी अकॉर्ड और सीआर-वी जैसे मॉडल्स ऑफर करती थी. पिछले 23 साल में ब्रांड मार्केट में अपनी पकड़ नहीं बना पाई. खासकर हुंडई और किआ से मिल रहे कंपटीशन की वजह से. साथ ही जर्मन ब्रांड्स से भी कंपनी को साउथ कोरियन मार्केट में टक्कर मिल रही है. 

यह भी पढ़ें: 3,500 रुपये EMI, स्पोर्टी डिज़ाइन! Honda का नया स्कूटर लॉन्च

कंपनी ने साउथ कोरियन ग्राहकों को भरोसा दिलाया है कि उनके सपोर्ट पर कोई असर नहीं पड़ेगा. कंपनी साउथ कोरिया में सर्विसिंग, मेंटेनेंस, स्पेयर पार्ट सप्लाई और वारंटी कवर देगी. इसकी वजह से मौजूदा होंडा ग्राहकों को साउथ कोरिया में चुनौती का सामना नहीं करना पड़ेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement