3,500 रुपये EMI, स्पोर्टी डिज़ाइन! Honda का नया स्कूटर लॉन्च

6 Feb 2026

By; Aaj Tak Auto

Dio 125 X Edition

Honda ने भारतीय बाजार में अपने पॉपुलर स्कूटर Dio 125 का नया X-Edition लॉन्च किया है.

Photo: ITG

कीमत है इतनी

आकर्षक लुक, स्पोर्टी डिज़ाइन से लैस इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 87,733 रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है.

Photo: ITG

इनके लिए है बेस्ट ऑप्शन

नया वेरिएंट खास तौर पर उन युवाओं को ध्यान में रखकर लाया गया है, जो डेली राइड में स्पोर्टी लुक और मॉडर्न फीचर्स चाहते हैं.

Photo: honda2wheelersindia.com

सिंगल कलर ऑप्शन

Dio 125 X-Edition सिर्फ एक ही ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. इसमें पर्ल साइन ब्लू और पर्ल डीप ग्राउंड ग्रे का कॉम्बिनेशन दिया गया है. 

Photo: honda2wheelersindia.com

कैसा है डिज़ाइन

स्कूटर के बॉडी पैनल्स पर डार्क ब्लू फिनिश है, जबकि फ्रंट एप्रन को ग्रे कलर में रखा गया है. इसके साथ दिए गए फंकी ग्राफिक्स स्कूटर को यूथफुल फील देते हैं. 

Photo: honda2wheelersindia.com

ऑरेंज अलॉय व्हील्स

सबसे ज्यादा ध्यान खींचते हैं इसके ऑरेंज कलर के अलॉय रिम्स, जो पूरे लुक को और शार्प बनाते हैं. ऐसा आपने KTM बाइक्स में देखा होगा.

Photo: honda2wheelersindia.com

फीचर्स में क्या है खास

फीचर्स के मामले में Dio 125 X-Edition, मौजूदा H-Smart वेरिएंट जैसा ही है. इसमें TFT डिजिटल कंसोल दिया गया है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है. 

Photo: honda2wheelersindia.com

मिलती है ये सुविधा

इस डिजिटल कंसोल के जरिए टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और SMS अलर्ट की सुविधा मिलती है. 

Photo: honda2wheelersindia.com

USB-C चार्जिंग पोर्ट

इसके अलावा ग्लव बॉक्स में USB-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है, जिससे चलते-फिरते फोन चार्ज करना आसान हो जाता है.

Photo: honda2wheelersindia.com

इंजन 

मैकेनिकल तौर पर इस नए वेरिएंट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें वही 123 सीसी का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है. 

Photo: honda2wheelersindia.com

परफॉर्मेंस

यह इंजन 8.19bhp की पावर और 10.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह सेटअप डेली सिटी राइड के लिहाज से काफी बेहतर है.

Photo: honda2wheelersindia.com

3,500 रुपये EMI

कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए कैल्कुलेटर के अनुसार, 11,000 रुपये के डाउन पेमेंट पर ये स्कूटर 3,500 रुपये EMI (मासिक किस्त) पर उपलब्ध है.

Photo: honda2wheelersindia.com

2 साल का लोन टेन्योर

यहां 87,733 रुपये एक्स-शोरूम कीमत के हिसाब से लोन अमाउंट 76,733 रुपये है. जिसे 2 साल के लिए 9% के ब्याज दर पर कैल्कुलेट किया गया है.

Photo: honda2wheelersindia.com

Read Next