Honda भारतीय बाजार के लिए बड़ी तैयारी कर रही है. कंपनी ने अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV होंडा 0 अल्फा की टेस्टिंग को हरी झंडी दिखा दी है. इस ऐलान के बाद कार को टेस्टिंग के वक्त रोड पर स्पॉट किया गया है. Honda Zero Alpha को कंपनी के राजस्थान के तापुकारा प्लांट के पास देख गया है.
नए वीडियो से कार के असल लुक का अंदाजा लगाया जा सकता है. खासकर गाड़ी के साइज और रोड प्रजेंस का अंदाजा साफ-साफ लग रहा है. हालांकि, टेस्टिंग के दौरान कार पर काफी ज्यादा कैमेफ्लॉज है, लेकिन उसके डिजाइन का अंदाजा लगाया जा सकता है.
इस कार को मारुति अर्टिगा, मारुति सेलेरियो, ब्रेजा और टाटा नेक्सॉन के साथ देखा गया है. इससे कार के साइज का अंदाजा आसान से लग जाता है. टेस्टिंग के दौरान ये कार सब-4 मीटर की गाड़ियों से बड़ी लगती है. तस्वीरों के ये कार नेक्सन और ब्रेजा से अच्छी खासी बड़ी लग रही है.
कंपनी इसे 4 मीटर से लंबी रख सकती है. साथ ही इसका डिजाइन लैंग्वेज भी काफी लग है. कार को भारत की अलग-अलग सड़कों पर टेस्ट किया जाएगा. इसमें कार हाईवे, शहरों से और खराब रास्तों से गुजरेगी, जिसमें उसकी रेंज, एफिशिएंसी और ओवरऑल परफॉर्मेंस का पता चलेगा.
यह भी पढ़ें: Honda WN7: 130KM रेंज... 30 मिनट में चार्ज, होंडा की पहली इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च
ये प्रोटोटाइप होंडा जीरो सीरीज कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है. कार में हेक्सागन डिजाइन वाला स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जो फ्यूचरेस्टिक लगता है. सेंटर में होंडा का नया वाला लोगो इस्तेमाल किया गया है. स्टीयरिंग पर कई सारे कंट्रोल भी दिए गए हैं और पैडल शिफ्टर भी नजर आ रहे हैं.
डैशबोर्ड पर एक बड़ी स्क्रीन दिख रही है, जो इसका इंफोटेनमेंट सिस्टम है. कैबिन के ज्यादातर हिस्से को कवर रखा गया है, जिससे टेस्टिंग के दौरान भी कार की कम से कम डिटेल्स लीक हों. हालांकि, जितनी जानकारी अब तक इस कार की सामने आई है, उससे इसके फ्यूचरेस्टिक होने का अंदाजा तो लग ही जाता है.
यह भी पढ़ें: New Honda Amaze: होंडा ने लॉन्च की देश की सबसे सस्ती ADAS फीचर वाली कार नई 'अमेज', कीमत है इतनी
इस कार को भारत में तैयार किया जाएगा, जो होंडा की ईवी प्लानिंग में भारत के रोल को दिखाता है. ये SUV अर्बन और लाइफस्टाइल दोनों तरह से यूजर्स को टार्गेट करेगी. होंडा ने अपनी ग्लोबल ईवी स्ट्रैटजी में काफी बदलाव किया है. ब्रांड ने कई ग्लोबल ईवी प्रोजेक्ट्स को प्रोडक्शन शुरू होने से ठीक पहले कैंसिल कर दिया है. ऐसे में भारत के लिए ये डेवलपमेंट काफी महत्वपूर्ण है.
aajtak.in