6 एयरबैग और ADAS की सेफ्टी, 27Km का माइलेज, लॉन्च हुई Honda City Facelift

Honda City Facelift Launch: होंडा ने लोगों की चहेती सेडान, सिटी का फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च कर दिया है. ये इस कार के मौजूदा जनरेशन का दूसरा फेसलिफ्ट है. कार पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन के साथ आती है. कंपनी 27.26Kmpl का माइलेज क्लेम कर रही है. ये कार 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, लेवल 2 ADAS जैसे फीचर्स के साथ आती है.

Advertisement
Honda City Facelift के इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. (Photo: ITG) Honda City Facelift के इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. (Photo: ITG)

अभिषेक मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:14 PM IST

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही फ्लैगशिप एसयूवी ZR-V Hybrid की रिवील किया है. बात करें होंडा सिटी 2026 की, तो इसके डिजाइन में कंपनी ने कई बदलाव किए हैं. साथ ही इसे इंट्रोडक्टरी प्राइस पर लॉन्च किया गया है. ये कार की पांचवीं जनरेशन का दूसरा फेसलिफ्ट है. 

5वीं जनरेशन की सिटी 2020 में लॉन्च हुई थी, जिसे 2023 में अपडेट किया गया था. कंपनी ने दूसरे फेसलिफ्ट में कार के फ्रंट फेस को अपडेट किया है. इसके साथ ही कई नए फीचर्स को भी जोड़ा गया है. मैकेनिकली इस कार में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यानी इसमें पुराना वाला ही इंजन और गियरबॉक्स मिलेगा. 

Advertisement

कितनी है कीमत? 

होंडा सिटी फेसलिफ्ट को कंपनी ने 11,99,900 रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. ये कार चार ट्रिम- एसवी, वी, जेडएक्स और जेडएक्स प्लस में मिलेगी. कार को आप पेट्रोल मैन्युअल, पेट्रोल ऑटोमेटिक और हाइब्रिड पावरट्रेन में खरीद सकते हैं. 

स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिर्फ टॉप वेरिएंट जेड एक्स प्लस में मिलेगा, जिसकी कीमत 21 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी गई है. वहीं कार के ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमत 14.30 लाख रुपये से शुरू होकर 17.15 लाख रुपये तक जाएगी. 

यह भी पढ़ें: Brezza-Nexon को देगी टक्कर, Honda ला रही भारत में नई SUV

एक्सटीरियर में क्या हुआ बदलाव 

होंडा ने कार के लुक को काफी बदला है. इसमें अब आकर्षक हेडलैम्स मिलते हैं, जो आईब्रो स्टाइल एलईडी डीआरएल्स के साथ आते हैं. ग्रिल अब हनीकॉम्ब पैटर्न के साथ आती है. कंपनी का कहना है कि लाइट बीम का थ्रो पहले से ज्यादा दूर और चौड़ा है. इसके साथ ही कार बॉडी कलर पैनल के साथ आती है. 

Advertisement

बंपर में हवा जाने के लिए एक नया ट्रायंगल शेप वाला डिजाइन दिया गया है. इसके साथ कार में डुअल टोन एलॉय व्हील्स मिलते हैं. वहीं रियर में डुअल टोन बंपर दिया गया है. होंडा की ये कार 5 मौजूदा कलर के साथ ब्लैक एक्सटीरियर ऑप्शन में मिलेगी. 

इंटीरियर और फीचर्स 

कार के कैबिन में 10.1 इंच का टचस्क्रीन मिलता है. इंटीरियर के डुअल टोन थीम, एसी वेंट, सेंटर कंसोल और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को पहले की तरह ही रखा गया है. जहां नई गाड़ियों में अब फिजिकल बटन्स की जगह टच कंट्रोल दिए जा रहे हैं. होंडा ने अभी भी बटन्स का इस्तेमाल किया है. 

यह भी पढ़ें: धांसू रेंज... 30 मिनट में चार्ज! आ रही HONDA की इलेक्ट्रिक बाइक

कार में 360 डिग्री कैमरा और फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स मिलती हैं. इसके अलावा 8 स्पीड वाला साउंड सिस्टम, एंबियंट लाइटिंग, वायरलेस ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, वायरलेस फोन चार्जिंग पैड, सनरूफ मिलता है. इसमें लेवल 2 ADAS, लेन वॉच कैमरा, रेन सेंस वाइपर, हिल स्टार्ट असिस्ट और 6 एयरबैग दिए गए हैं. 

इंजन और गियरबॉक्स 

कार के इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें 1.5 लीटर का नैचुअली एस्पिरेटेड इंजन मिलता है, जो 121 एचपी की पावर और 145 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. कार में 6 स्पीड मैन्युअल और 7 स्पीड सीवीटी गियरबॉक्स मिलता है. इसके अलावा 1.5 लीटर का हाइब्रिड पावरट्रेन मिलता है, जो ई-सीवीटी गियरबॉक्स के साथ आता है. हाइब्रिड वेरिएंट में कंपनी 27.26kpl का माइलेज क्लेम करती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement