1000Km रेंज, पेट्रोल पर भी चलेगी EV, BYD ने उतारी दमदार कार Dolphin

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों की सबसे बड़ी चिंता रेंज की होती है. अब बीवाईडी (BYD) ने इस रेंज एंजायटी को खत्म करने का फैसला कर लिया है. कंपनी प्लग-इन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर बेस्ड कारों को लेकर आ रही है, जो 1000 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करेंगी. ऐसी ही एक कार को कंपनी ने यूरोप के लिए रिवील किया है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Advertisement
BYD Dolphin G DM-i को कंपनी ने यूरोप में रिवील किया है. (Photo: BYD) BYD Dolphin G DM-i को कंपनी ने यूरोप में रिवील किया है. (Photo: BYD)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:23 PM IST

BYD की नई टेक्नोलॉजी DM-i की चर्चा इन दिनों खूब हो रही है. कंपनी इस टेक्नोलॉजी के बदौलत लोगों की रेंज एंजायटी को दूर कर सकती है. इस टेक्नोलॉजी पर बेस्ड कार कंपनी भारत में भी लॉन्च करने वाली है. खैर फिलहाल कंपनी ने इस टेक्नोलॉजी पर बेस्ड Dolphin G DM-i प्लग-इन हाइब्रिड को अनवील किया है. 

ये हैचबैक यूरोपीय बाजार के लिए तैयार की गई है. बीवाईडी ने इस कार को यूरोपीय मार्केट की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया है. भारत के लिए भी कंपनी इस टेक्नोलॉजी को टीज कर चुकी है. इसका मतलब है कि बीवाईडी जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी पहली हाइब्रिड कार को लॉन्च कर सकती है. 

Advertisement

किनसे है कार का मुकाबला? 

बात करें डॉल्फिन जी डीएम-आई की, तो ये कार 4160 एमएम लंबी है. इस कार का यूरोप में सीधा मुकाबला फॉक्सवैगन पोलो, रेनो क्लिओ (Renault Clio) और टोयोटा यारिस से होगा. जहां इस कार से मुकाबला करने वाली दूसरी गाड़ियों में माइल्ड हाइब्रिड या स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम मिलता है. वहीं डॉल्फिन जी प्लग-इन हाइब्रिड सेटअप के साथ आएगी.

नई कार के जरिए कंपनी उन यूजर्स को टार्गेट कर रही है, जो ईवी जैसे ड्राइविंग तो चाहते हैं, लेकिन पूरी तरह से चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर निर्भर नहीं रहना चाहते हैं. इस कार की डिलीवरी यूरोप में 2026 के अंत तक शुरू हो सकती है. कार की कीमतों का ऐलान फिलहाल नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें: 9 मिनट में चार्ज, 710Km रेंज, लॉन्च हुई BYD की धांसू SUV

Advertisement

1000Km की रेंज

कंपनी का दावा है कि ये कार 1000 किलोमीटर (621 मील) की रेंज के साथ आएगी. यूरोप में मिलने वाली ज्यादातर हैचबैक इलेक्ट्रिक कार के मुकाबले ये रेंज ज्यादा है. हालांकि, बीवाईडी ने अभी इस कार की सभी डिटेल्स को रिवील नहीं किया है. 

ब्रांड ने बताया है कि DM-i सिस्टम इलेक्ट्रिक ड्राइविंग को तवज्जो देता है और पेट्रोल इंजन एक रेंज एक्सटेंडर की तरह काम करता है. इससे लंबी दूरी का सफर आसान से किया जा सकता है. डॉल्फिन जी डीएम-आई में भी कंपनी इसी सेटअप का इस्तेमाल कर सकती है. इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: 630KM रेंज, 9 मिनट में चार्ज! BYD ने पेश की धांसू इलेक्ट्रिक SUV

कार फ्रंट माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर और बीवाईडी ब्लेड बैटरी टेक्नोलॉजी के साथ आएगी. ऐटो 2 डीएम-आई में कंपनी इस टेक्नोलॉजी को ऑफर करती है. ये कार 164 पीएस और 212 पीएम की पावर वेरिएंट के हिसाब से ऑफर करती है. रिपोर्ट्स की मानें, तो इस कार को कंपनी यूरोप में ही तैयार कर सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »