scorecardresearch
 

PM Kisan Yojana: आधा अक्‍टूबर खत्‍म... कब आएंगे 2000 रुपये? इंतजार कर रहे किसान

पीएम किसान योजना के तहत 24वीं किस्‍त अभी तक नहीं भेजी गई है, जब‍कि किसान इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह किस्‍त रबि की फसलों के लिए बहुत जरूरी है, क्‍योंकि छोटे किसानों को यह किस्‍त बुआई से खाद और अन्‍य चीजों के लिए यह एक बड़ी आ‍र्थिक मदद देती है.

Advertisement
X
पीएम किसान येाजना की कब आएगी 24वीं किस्‍त? (Photo: ITG)
पीएम किसान येाजना की कब आएगी 24वीं किस्‍त? (Photo: ITG)

PM किसान योजना की 24वीं किस्‍त का इंतजार लंबे समय से देश के किसान कर रहे हैं, लेकिन अभी तक सरकार ने जारी करने की कोई जानकारी नहीं दी है. जबकि पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जून में ही जारी कर दी गई थी यानी कि अक्‍टूबर में ही इसकी 24वीं किस्‍त जारी होनी है, क्‍योंकि सरकार हर चार महीने के अंतराल पर PM किस्‍सान सम्‍मान निधि की किस्‍त जारी करती है. 

पीएम किसान सम्‍मान निधि योजना के तहत हर चार महीने के अंतराल पर 2000 रुपये जारी किए जाते हैं यानी कि सालाना 6000 रुपये किसानों के सीधे बैंक अकाउंट में भेजे जाते हैं. ऐसे में अक्‍टूबर में आने वाली ये किस्‍त रबी फसलों की बुआई और बीज-खाद लाने में जुटे किसानों के लिए बेहद जरूरी है. 

क्या अक्टूबर में आएगी PM Kisan की 24वीं किस्त?
अभी तक सरकार की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है कि 2000 रुपये किसानों के खाते में कब भेजे जाएंगे, जबकि अक्‍टूबर में ही 24वीं किस्‍त जारी करने का अंतराल पूरा होता है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि दशहरा के बाद पीएम किसान योजना की 24वीं किस्‍त जारी की जा सकती है. 

आपको क्‍या करना चाहिए? 
अगर आप पीएम किसान योजना की किस्‍त का लाभ उठाना चाहते हैं और आपकी पिछली वाली किस्‍त में देरी हुई थी, तो इस बार पहले से ही जांच लेनी चाहिए कि आपके अकाउंट का केवाईसी पूरा हुआ है या नहीं. आपका बैंक अकाउंट एक्टिव है या नहीं, पीएम किसान की स्‍टेटस भी चेक कर लेना चाहिए. 

Advertisement

पीएम किसान किस्‍त का स्‍टेटस कैसे चेक करें? 

  • पीएम किसान योजना के पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर क्लिक करें
  • साइट पर Know Your Status का विकल्प चुनें
  • उसमें नाम, आईडी वगैरा की जानकारी डालें.
  • फिर एप्लीकेशन और भुगतान से जुड़ी जानकारी चेक करें.
  • स्टेटस में समस्या है तो कृषि विभाग के अधिकारी से संपर्क करें

किस्‍त चेक करने से पहले इन बातों को जानिए 
बैंक खाते, कृषि भूमि या कृषि दस्तावेजों में गड़बड़ी से ज्‍यादातर किसानों की किस्‍त फंस जाती है. इसके साथ ही बैंक खाते की ई-केवाईसी अपडेट होनी चाहिए. आधार और बैंक खाता लिंक करने में कोई समस्या तो नहीं है, इसकी भी जांच करनी चाहिए और जमीन से जुड़े दस्तावेजों में कोई गलती या अधूरी सूचना की भी जानकारी चेक कर लेनी चाहिए. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement