नमस्कार, 'कूटनीति' में आज बात 'क्वाड' (Quad) के उस नए अवतार की, जिसने चीन समेत पूरी दुनिया को चौंका दिया है. सालों तक आलोचक इसे सिर्फ बातों की दुकान कहते रहे-एक ऐसा मंच जो चीन के उभार से डरा हुआ तो है, लेकिन मिलकर कुछ करने का दम नहीं रखता. आज विश्लेषण करेंगे कि बिना नेटो (NATO) जैसा कोई सैन्य गठबंधन बनाए भी क्वाड कैसे समंदर से लेकर बाज़ार तक बीजिंग की घेराबंदी कर रहा है?