scorecardresearch
 

सुरक्षा में सेंध या साजिश? वॉशिंगटन शूटिंग केस में हमलावर पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी

वॉशिंगटन शूटिंग मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. संदिग्ध कोल टॉमस एलन को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा. उस पर अमेरिकी सीक्रेट सर्विस एजेंट पर हमला करने और हथियार के इस्तेमाल के आरोप लग सकते हैं. एलन ने ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बनाने की योजना बनाई थी.

Advertisement
X
डिनर पार्टी में हमला करने वाला आरोपी कोर्ट में पेश होगा, उस पर आरोप तय किए जाएंगे. (File Photo: ITG)
डिनर पार्टी में हमला करने वाला आरोपी कोर्ट में पेश होगा, उस पर आरोप तय किए जाएंगे. (File Photo: ITG)

वॉशिंगटन में हाई-प्रोफाइल डिनर शूटिंग मामले में आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा. इस मामले ने अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों को हिला कर रख दिया है. कैलिफोर्निया के टॉरेंस का रहने वाला 31 वर्षीय कोल टॉमस एलन वॉशिंगटन की संघीय अदालत में पहली बार पेश होगा.

एलन पर आरोप है कि उसने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन डिनर के दौरान सुरक्षा घेरे को तोड़ने की कोशिश की और एक अमेरिकी सीक्रेट सर्विस एजेंट पर गोली चलाई. इस कार्यक्रम में उस समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद थे. अभी तक औपचारिक आरोप तय नहीं हुए हैं.

जांच एजेंसी के अधिकारियों के मुताबिक एलन पर एक एजेंट पर हमला करने और हिंसक अपराध के दौरान हथियार के इस्तेमाल का मामला बन सकता है. वॉशिंगटन की शीर्ष संघीय अभियोजक जीनिन पिरो ने संकेत दिया है कि इस मामले में और गंभीर धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं.

कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने कहा है कि हत्या की कोशिश सहित अन्य आरोपों की जांच जारी है. एलन ने अपने परिवार के लिए एक घोषणापत्र छोड़ा था, जिसमें उसने खुद को फ्रेंडली फेडरल असैसिन बताया था. उसमें ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बनाने की योजना का जिक्र था. 

Advertisement

अधिकारियों ने यह भी कहा कि उसके संभावित निशाने पर खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी थे. एलन ने वॉशिंगटन हिल्टन होटल में कमरा बुक किया था, जहां यह डिनर आयोजित हुआ था. वह कैलिफोर्निया से ट्रेन से वॉशिंगटन पहुंचा था. शनिवार को गोलीबारी होते ही कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई.

लोग मेजों के नीचे छिप गए. सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आ गए. डोनाल्ड ट्रंप को भी सुरक्षा कारणों से तुरंत मंच से हटाया गया. आरोपी के पास शॉटगन के अलावा हैंडगन और चाकू भी थे. उसे होटल के अंदर ही सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए दबोच लिया गया. सीक्रेट सर्विस के एक एजेंट को गोली लग गई.

उस एजेंटी की टैक्टिकल वेस्ट ने गोली को रोक लिया और कुछ घंटों बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. इस कार्रवाई को बड़ी सुरक्षा सफलता बताया है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर राष्ट्रपति और वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. संभावित खतरों को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement