समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान से जुड़े मामले में गाजियाबाद कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अदालत में अपनी दलीलें पेश करते हुए आजम खान की 14 दिन की कस्टडी की मांग की है. जांच एजेंसी ने जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े फंड में कथित अनियमितताओं और मनी ट्रेल को लेकर भी अदालत को जानकारी दी है.
गाजियाबाद कोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी ने आजम खान की गिरफ्तारी और उनसे जुड़े केस की जानकारी अदालत के सामने रखी. जांच एजेंसी ने जौहर यूनिवर्सिटी की फंडिंग में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर अपनी दलीलें पेश कीं.
जौहर यूनिवर्सिटी की फंडिंग और मनी ट्रेल पर ईडी की दलील
ईडी ने कोर्ट को बताया कि जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े फंड में किस तरह की कथित अनियमितताएं हुई हैं. इसके साथ ही जांच एजेंसी ने पैसों के लेन-देन यानी मनी ट्रेल से संबंधित जानकारी भी अदालत के सामने रखी. ईडी ने इन तथ्यों के आधार पर आजम खान की 14 दिन की कस्टडी की मांग की है. फिलहाल अदालत में मामले की सुनवाई जारी है और जांच एजेंसी अपनी दलीलें पेश कर रही है.
खबर में अपडेट जारी है...