scorecardresearch
 

अमेरिका में 90 मिनट तक वाशिंग मशीन में फंसी रही लड़की

अमेरिका में अपने परिवार के दूसरे बच्‍चों के साथ लुका-छिपी खेल रही 11 साल की एक लड़की वाशिंग मशीन में फंस गई और उसे 90 मिनट के बाद बाहर निकाला गया.

Advertisement
X
वॉशिंग मशीन में फंसी लड़की
वॉशिंग मशीन में फंसी लड़की

अमेरिका में अपने परिवार के दूसरे बच्‍चों के साथ लुका-छिपी खेल रही 11 साल की एक लड़की वाशिंग मशीन में फंस गई और उसे 90 मिनट के बाद बाहर निकाला गया.

उटा के साल्ट लेक सिटी में बच्ची अपने घर में बहन और चेचेरे भाई-बहनों के साथ लुका-छिपी खेल रही थी. इसी दौरान उसने वाशिंग मशीन में छिपने का फैसला किया. इस लड़की का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है.
समाचार पत्र ‘न्यूयॉर्क डेली न्यूज’ के अनुसार बच्ची मशीन के भीतर से ड्रायर में फंस गई.

बच्‍ची 90 मिनटों तक मशीन के भीतर फंसी रही. उसकी मां ने 911 नंबर पर फोन किया और फिर अग्निशमन विभाग के लोगों ने उसे बाहर निकाला.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement