scorecardresearch
 

'भारतीयों से नफरत बढ़ रही...', अमेरिकी मिडटर्म चुनाव से पहले गजाला हाशमी ने डेमोक्रेट्स के लिए मांगा समर्थन

वर्जीनिया की लेफ्टिनेंट गवर्नर गजाला हाशमी ने मिडटर्म चुनाव से पहले भारतीय अमेरिकियों और दूसरे प्रवासी समुदायों की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए समर्थन मांगा. उन्होंने बढ़ती नफरत, महंगाई और संघीय मदद में कटौती को चुनावी चिंता बताते हुए कांग्रेस में जवाबदेही के लिए डेमोक्रेटिक बहुमत को जरूरी कहा.

Advertisement
X
गजाला हाशमी ने कहा कि समस्या भारतीय-अमेरिकी समुदाय से आगे तक फैली हुई है. (Photo- ITG)
गजाला हाशमी ने कहा कि समस्या भारतीय-अमेरिकी समुदाय से आगे तक फैली हुई है. (Photo- ITG)

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव से एक दिन पहले वर्जीनिया की लेफ्टिनेंट गवर्नर गजाला हाशमी ने डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थन में प्रचार किया. उन्होंने कहा कि भारतीय-अमेरिकी और दक्षिण एशियाई समुदायों में बढ़ती नफरत और हमलों को लेकर चिंता है. आजतक को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में हाशमी ने कहा कि भारतीयों के खिलाफ बयानबाजी के साथ प्रवासियों और मुसलमानों के खिलाफ नफरत भी बढ़ रही है. इससे निपटने के लिए धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और स्कूलों में बच्चों को बुलिंग से बचाना जरूरी है.

गजाला हाशमी ने कहा कि उन्होंने वर्जीनिया के अलावा जॉर्जिया और मिशिगन में भी भारतीय-अमेरिकी और दक्षिण एशियाई समुदायों से बात की है. इन लोगों में वॉशिंगटन से आ रही बयानबाजी और नफरत बढ़ने को लेकर चिंता है. इलिनॉय के ऑरोरा में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की सामूहिक गोलीबारी की साजिश का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ समूह भारतीयों के खिलाफ नफरत फैला रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ट्रंप हारे तो क्या होगा? मिडटर्म चुनाव से तय होगी अमेरिकी राष्ट्रपति की ताकत

आजतक से गजाला हाशमी ने कहा कि भारतीय-अमेरिकियों और दूसरे प्रवासी समुदायों ने हेल्थकेयर, शिक्षा, कारोबार के क्षेत्र में अमेरिका के विकास में योगदान दिया है. ऐसे में नफरत का मुकाबला करने के लिए अलग-अलग समुदायों को साथ आना होगा.

ट्रंप की आर्थिक नीतियों पर भी उठाए सवाल

Advertisement

गजाला हाशमी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आर्थिक नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि महंगाई और रोजमर्रा की चीजों की बढ़ती कीमतें मतदाताओं की बड़ी चिंता हैं. परिवारों को किराने के सामान, घर और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि घर खरीदना लोगों की पहुंच से बाहर होता जा रहा है और पेट्रोल के बिल लगातार बढ़ रहे हैं.

गजाला हाशमी ने कहा कि डेमोक्रेटिक नेतृत्व वाले राज्य संघीय फंडिंग में कटौती से परिवारों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. हाशमी ने वर्जीनिया के बजट का उदाहरण देते हुए मेडिकेड और खाद्य एवं पोषण योजनाओं में कटौती के असर का जिक्र किया. हालांकि, उन्होंने कहा कि कोई भी राज्य बजट संघीय सरकार की मदद की जगह नहीं ले सकता.

यह भी पढ़ें: मिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप को झटका, लोकप्रियता रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब

कांग्रेस में डेमोक्रेट्स का बहुमत चाहती हैं हाशमी

लेफ्टिनेंट गवर्नर हाशमी ने कहा कि हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट में डेमोक्रेट्स का बहुमत जरूरी है, ताकि ट्रंप के फैसलों पर जवाबदेही तय हो सके. उन्होंने ईरान में जंग को बिना मंजूरी के शुरू की गई लड़ाई बताया और अमेरिकी सैन्य कर्मियों की मौत का मुद्दा उठाया. उन्होंने स्वतंत्र मतदाताओं से ऐसे उम्मीदवारों को चुनने की अपील की, जो राष्ट्रपति के प्रति वफादारी के बजाय अपने मतदाताओं के हितों के लिए काम करें.

Advertisement

अमेरिका में 3 नवंबर को मिडटर्म चुनाव हो रहे हैं. इनमें हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सभी 435 और सीनेट की 35 सीटों पर वोटिंग होगी. नतीजों से तय होगा कि अगले दो साल कांग्रेस में किस पार्टी का बहुमत रहेगा और ट्रंप के फैसलों पर कितनी निगरानी होगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement