scorecardresearch
 

बिग अटैक या ब्यूटीफुल डील... कल ईरान के साथ क्या करने वाले हैं ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर सैन्य हमले की संभावना जताई है, साथ ही ईरान के साथ बेहतर शांति समझौते की संभावना भी खुली रखी है. ट्रंप ने फ्लोरिडा में वोट डालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमला कल हो सकता है या फिर एक बड़ा समझौता भी हो सकता है.

Advertisement
X
ट्रम्प ने कहा, "हम एक और छोटा 'एपिक फ्यूरी' कर सकते हैं." (File photo: Reuters)
ट्रम्प ने कहा, "हम एक और छोटा 'एपिक फ्यूरी' कर सकते हैं." (File photo: Reuters)

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले की धमकी देने के अगले ही दिन रविवार तक हमला करने की बात कही है. एक तरफ ट्रंप हमले की बात कर रहे हैं तो दूसरी दरफ उन्होंने ईरान के साथ शांति समझौते की संभावनाओं को भी खुला रखा है. ईरान के विरोध के बावजूद ट्रंप का दावा है कि उसके साथ पहले से बेहतर शांति समझौता हो सकता है. उन्होंने इसे एक 'ब्यूटीफुल डील' कहा है. 

शनिवार को अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के लिए अपना वोट डालने के बाद ट्रंप ने फ्लोरिडा में पत्रकारों से बात की. और ईरान पर सैन्य कार्रवाई और समझौते की संभावनाओं पर प्रतिक्रिया दी. हालांकि, उन्होंने अब तक ये स्पष्ट नहीं किया है कि वे अंतिम फैसला क्या लेंगे. 

ईरान पर हमले को लेकर ट्रंप ने कहा, 'शायद कल, ऐसी संभावना है कि मैं ऐसा करूं. यह भी मुमकिन है कि हमारे बीच एक अच्छा, बड़ा और बेहतरीन समझौता हो जाए.' शुक्रवार को फ्लोरिडा में मध्यावधि चुनावों के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए, ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू कर सकता है. ट्रंप की यह चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब ऐसी खबरें आ रही हैं कि अमेरिका और इजरायल अपना सैन्य अभियान फिर से शुरू कर सकते हैं. वहीं, ईरान द्वारा खाड़ी में समुद्र के नीचे बिछी संचार केबलों को निशाना बनाने की बात भी सामने आ रही है. 

Advertisement

'हम एक और छोटा 'एपिक फ्यूरी' कर सकते हैं'

ट्रम्प ने कहा, "हम एक और छोटा 'एपिक फ्यूरी' कर सकते हैं." ट्रंप ने पश्चिम एशिया में तेहरान के खिलाफ आठ महीने तक चले संघर्ष में अमेरिकी सेना की भूमिका की भी जमकर तारीफ की. 

यह भी पढ़ें: मिड टर्म इलेक्शन पर जंग! ट्रंप ने फ्लोरिडा में डाला वोट, ओबामा बोले- क्रूर और असभ्य हैं अमेरिकी प्रेसिडेंट

ट्रंप ने अमेरिकी सेना द्वारा की गई कार्रवाई को शानदार बताया. उनका कहना है कि अमेरिकी सेना और नौसेना ने बेहतरीन काम किया है. उन्होंने ईरान पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पास सिर्फ रिकॉर्ड महंगाई बची है.  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ शांति समझौते की संभावनाओं के बीच ईरान के इरादों पर भी सवाल उठाए हैं. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना तो चाहता है, लेकिन क्या वह उसपर कायम रहेगा?

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement