scorecardresearch
 

ये डिवाइस खरीदते ही जिंदगीभर फ्री कॉलिंग, बार-बार रिचार्ज का झंझट खत्म!

स्मार्टफोन में हर महीने रिचार्ज कराने का झंझट खत्म! एक ऐसी डिवाइस आई है, जिसे खरीदने के बाद लाइफटाइम फ्री कॉलिंग का दावा किया जा रहा है. वॉकी-टॉकी जैसी दिखने वाली इस डिवाइस की कीमत करीब 12 हजार रुपये है. जानिए आखिर कैसे काम करती है ये डिवाइस.

Advertisement
X
₹12,000 की डिवाइस, लाइफटाइम फ्री कॉलिंग का दावा! (Photo: AI)
₹12,000 की डिवाइस, लाइफटाइम फ्री कॉलिंग का दावा! (Photo: AI)

एक अच्छा स्मार्टफोन खरीदने के बाद बात करने के लिए आपको सिम कार्ड में रिचार्ज करवाना पड़ता है और हर महीने पैसे खर्च करने होते हैं. लेकिन क्या हो अगर मैं आपको बताऊं कि एक ऐसी फोन जैसी डिवाइस भी है, जिसे खरीदने के बाद आप लाइफटाइम कॉलिंग कर सकते हैं और बार-बार रिचार्ज करवाने का झंझट भी नहीं होगा.

आपको शायद यकीन न हो, लेकिन ऐसी एक डिवाइस मौजूद है, जिसका नाम Alervites AT1 है. यह दिखने में वॉकी-टॉकी जैसी है, लेकिन इससे दूर बैठे लोगों से भी बात की जा सकती है. आइए जानते हैं कि यह डिवाइस कैसे काम करती है और इसमें लाइफटाइम फ्री कॉलिंग कैसे मिलती है.

किस डिवाइस में मिल रही है फ्री कॉलिंग?

वॉकी-टॉकी जैसी डिवाइस आपने फिल्मों में या सिक्योरिटी गार्ड के हाथ में कभी न कभी जरूर देखी होगी. ऐसी ही एक डिवाइस Alervites PoC-AT1 Lifetime Free PoC रेडियो है.

नॉर्मल वॉकी-टॉकी की एक रेंज होती है, जिसके अंदर ही आप दूसरे व्यक्ति से बात कर सकते हैं. लेकिन इस डिवाइस में 4G LTE कनेक्टिविटी मिलती है, जिससे आप मोबाइल नेटवर्क के जरिए दूसरे लोगों से बात कर सकते हैं. इसमें सामान्य वॉकी-टॉकी की तरह सीमित दूरी की परेशानी नहीं होती, बशर्ते दोनों तरफ नेटवर्क उपलब्ध हो.

Advertisement

यह डिवाइस फोन की तरह काम करती है और इससे बात करने के लिए बार-बार सिम कार्ड रिचार्ज करवाने की जरूरत नहीं पड़ती. आइए अब इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं. जानिए इस डिवाइस के फीचर्स

यह भी पढ़ें: Jio Vs Starlink: भारत में कब लॉन्च होगी Jio की सैटेलाइट सर्विस? Jio IPO के दौरान आकाश अंबानी ने कही ये बात

4G LTE कनेक्टिविटी

वॉकी-टॉकी जैसी दिखने वाली इस डिवाइस में 4G LTE कनेक्टिविटी मिलती है. इसकी मदद से मोबाइल नेटवर्क के जरिए दूसरे लोगों से बात की जा सकती है. इस तरह सामान्य वॉकी-टॉकी की तरह दूरी की सीमा नहीं रहती. हालांकि, इसके लिए नेटवर्क का उपलब्ध होना जरूरी है.

2,200mAh की बैटरी

इस डिवाइस में 2,200mAh की बैटरी दी गई है. इसे Type-C चार्जिंग पोर्ट की मदद से चार्ज किया जा सकता है. कंपनी के दावे के मुताबिक, एक बार चार्ज करने पर यह दो दिनों तक चल सकती है. वहीं, स्टैंडबाय मोड में इसकी बैटरी चार दिनों तक चलने का दावा किया गया है.
ग्रुप कॉलिंग का भी फीचर

अगर आप सोच रहे हैं कि यह डिवाइस सिर्फ एक व्यक्ति से बात करने के काम आती है, तो ऐसा नहीं है. इसमें ग्रुप कॉलिंग का फीचर भी मिलता है. इसकी मदद से आप एक साथ कई लोगों से बात कर सकते हैं. यह फीचर उन लोगों के लिए काम का हो सकता है, जिन्हें टीम के साथ लगातार संपर्क में रहना पड़ता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Jio Vs Starlink: 399 रुपये में फाइबर से इंटरनेट, फिर क्यों चाहिए 5 हजार वाला स्टारलिंक? सैटेलाइट इंटरनेट की असली जरूरत

कहां से खरीद सकते हैं यह डिवाइस?

अगर आप इस डिवाइस को खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह Amazon या Flipkart जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर आसानी से नहीं मिलेगी. इसे खरीदने के लिए आप इंटरनेट पर मौजूद दूसरी वेबसाइट्स पर देख सकते हैं.

कीमत की बात करें तो इसकी कीमत करीब 12,000 रुपये बताई जा रही है. हालांकि, खरीदने से पहले इसकी मौजूदा कीमत, उपलब्धता और कॉलिंग सर्विस की शर्तों को जरूर चेक कर लें.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement