scorecardresearch
 

यूक्रेन ने रूस के 2000KM अंदर किया ड्रोन अटैक, तेल भंडार को किया तबाह

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के ट्यूमेन क्षेत्र में स्थित एक तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया. उन्होंने कहा कि यह स्थान यूक्रेन की सीमा से 2,000 किलोमीटर से अधिक दूर है.

Advertisement
X
रूस की तेल रिफाइनरी को निशाना बनाने का दावा यूक्रेन ने किया है (Photo: Reuters)
रूस की तेल रिफाइनरी को निशाना बनाने का दावा यूक्रेन ने किया है (Photo: Reuters)

यूक्रेन ने एक बहुत बड़ा दावा किया है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया है कि उनके ड्रोन रूस के एक तेल रिफाइनरी तक पहुंच गए और उस पर हमला किया. यह जगह यूक्रेन की सीमा से 2,000 किलोमीटर से भी ज्यादा दूर है. इसके साथ ही जेलेंस्की ने यह भी कहा है कि अब उनके पास ऐसे नए ड्रोन हैं जो 3,000 किलोमीटर तक जा सकते हैं.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने शनिवार को एक वीडियो भाषण में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यूक्रेन के ड्रोन रूस के तुमेन इलाके तक पहुंचे. यह इलाका पश्चिमी साइबेरिया में है और यूक्रेन की सीमा से 2,000 किलोमीटर से ज्यादा दूर है. यहां एक तेल रिफाइनरी पर हमला किया गया.

जेलेंस्की ने इस हमले के लिए यूक्रेन की सेना के स्पेशल ऑपरेशन यूनिट का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि यह सेना तुमेन इलाके तक पहुंची, जहां एक तेल रिफाइनरी भी है. उन्होंने इसे 'असरदार काम' बताया.

दरअसल पिछले कई महीनों से यूक्रेन की सेना रूस के अंदर मीडियम और लॉन्ग रेंज हमले कर रही है. इन हमलों का मुख्य निशाना रूस की तेल इंडस्ट्री होती है. यूक्रेन की कोशिश यह है कि रूस की तेल कमाई को नुकसान पहुंचाया जाए, क्योंकि यही पैसा रूस अपनी जंग में खर्च करता है.

Advertisement

दूसरी तरफ तुमेन इलाके के गवर्नर अलेक्जेंडर मूर ने भी इस हमले की बात मानी है. उनका कहना है कि रूस के एयर डिफेंस सिस्टम ने इस ड्रोन हमले को रोक दिया. उनके मुताबिक शुरुआती जानकारी में रिफाइनरी को कोई नुकसान नहीं हुआ है और वहां काम करने वाले स्टाफ को पहले ही सुरक्षित निकाल लिया गया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement