scorecardresearch
 

IPL Trade: प्रीति जिंटा की PBKS में शामिल होंगे हार्दिक पंड्या? ऑक्शन से पहले दिग्गज ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

हार्दिक पंड्या अगले साल आईपीएल में किसी नई फ्रेंचाइजी की तरफ से खेलते हुए नजर आ सकते हैं. ऐसी खबरें हैं कि हार्दिक के लिए कई टीमें मुंबई के साथ बातचीत कर रही है. इस लिस्ट में अब पंजाब किंग्स का नाम भी जुड़ गया है.

Advertisement
X
हार्दिक को लेकर आई बड़ी खबर. (PHOTO: PTI)
हार्दिक को लेकर आई बड़ी खबर. (PHOTO: PTI)

आईपीएल 2027 के आगाज से पहले मुंबई इंडियंस की टीम से बड़ी खबर सामने आ रही है. कीरोन पोलार्ड के हेड कोच बनने के बाद अब टीम के अंदर कप्तानी और ट्रेड को लेकर एक बार फिर सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है. 

पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर आर. अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर दावा किया है कि हार्दिक पंड्या अगले सीजन में मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं. अश्विन के मुताबिक पंड्या पंजाब किंग्स (PBKS) के साथ ट्रेड हो सकते हैं. अश्विन के इस बयान ने सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच बहस छेड़ दी है. 

अश्विन ने मुंबई इंडियंस के प्लान पर बात करते हुए कहा कि हार्दिक पंड्या का अब मुंबई इंडियंस के साथ बने रहना लगभग नामुमकिन लग रहा है. ट्रेड की संभावनाओं पर बात करते हुए अश्विन ने बताया कि मुझे पूरा विश्वास है कि हार्दिक को ट्रेड किया जाएगा. 

मुंबई इंडियंस इस ट्रेड के जरिए पंजाब किंग्स के एक भारतीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल करने का मन बना रही है. इसके अलावा मुंबई की नजर पंजाब के किसी अच्छे लेग स्पिनर पर भी हो सकती है. अगर अश्विन का यह दावा सच साबित होता है तो हार्दिक पंड्या प्रीति जिंटा की सह-मालिक वाली पंजाब किंग्स की जर्सी में खेलते नजर आ सकते हैं.

Advertisement

रोहित शर्मा का क्या होगा भविष्य?

रोहित शर्मा के आईपीएल भविष्य पर अश्विन ने कहा कि कोई नहीं जानता कि रोहित एक और साल खेलेंगे या उससे ज्यादा. अश्विन ने एमएस धोनी का उदाहरण देते हुए कहा कि धोनी के बारे में भी हर बार यही कहा जाता है कि वह आखिरी सीजन खेल रहे हैं, लेकिन वह लगातार खेल रहे हैं.

नमन धीर बन सकते हैं मुंबई के नए कप्तान!

अश्विन ने कप्तानी के नए विकल्पों पर बात करते हुए युवा ऑलराउंडर नमन धीर के नाम का सुझाव दिया. अश्विन ने कहा कि जिस तरह का आत्मविश्वास, बेहतरीन सोच और मैदान पर नमन धीर का शांत व्यवहार है, उसे देखते हुए भविष्य में उन्हें मुंबई इंडियंस की कप्तानी की रेस से बाहर नहीं रखा जा सकता. नमन धीर फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में शानदार फॉर्म में हैं और दूसरे मैच में उन्होंने सिर्फ 17 गेंदों पर 31 रन ठोककर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement