scorecardresearch
 
Advertisement

शिवा शर्मा मौत मामला: कसता जा रहा पुलिस का शिकंजा, श्रद्धा दुबे के 3 मददगारों की पहचान

शिवा शर्मा मौत मामला: कसता जा रहा पुलिस का शिकंजा, श्रद्धा दुबे के 3 मददगारों की पहचान

लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस की तफ्तीश बेहद तेज हो गई है. गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि दुबे समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है. पुलिस अब श्रद्धा दुबे की फरारी के दौरान उसकी मदद करने वाले तमाम सहयोगियों को तलाशने में जुट गई है. जांच के दौरान लखनऊ पुलिस ने तीन ऐसे मुख्य मददगारों की पहचान कर ली है, जिन्होंने श्रद्धा दुबे को छिपने, कानूनी सलाह और वित्तीय सहायता प्रदान की थी.

Advertisement
Advertisement