scorecardresearch
 

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को पुतिन ने दी बधाई, कहा- हमारा पूरा सपोर्ट रहेगा

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने ईरान का नया नेता चुने जाने पर मोजतबा खामेनेई को बधाई देते हुए कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि आप अपने पिता के काम को सम्मान के साथ जारी रखेंगे और मुश्किल हालात में ईरानी लोगों को एकजुट करेंगे.

Advertisement
X
अमेरिकी दबावों की परवाह न करते हुए राष्ट्रपति पुतिन ने मोजतबा खामेनेई को बधाई दी है.(Photo: ITG)
अमेरिकी दबावों की परवाह न करते हुए राष्ट्रपति पुतिन ने मोजतबा खामेनेई को बधाई दी है.(Photo: ITG)

रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया नेता चुने जाने पर बधाई दी है और कहा है कि उन्हें भरोसा है कि वे अपने पिता के काम को सम्मान के साथ जारी रखेंगे. मोजतबा खामेनेई ईरान के सर्वोच्च नेता रहे अली खामेनेई के बेटे हैं. 28 फरवरी को अमेरिकी और इजरायली हमले में अली खामेनेई की मौत हो गई थी. उसके बाद से मोजतबा खामेनेई का नाम ईरान के सर्वोच्च नेता के तौर पर सबसे आगे चल रहा था. 

पुतिन दुनिया उन चुनिंदा नेताओं में से हैं जिन्होंने सबसे पहले मोजतबा को ईरान का सर्वोच्च नेता चुने जाने पर बधाई दी है. क्रेमलिन की ओर से जारी बयान में पुतिन ने कहा है, "मुझे पूरा भरोसा है कि आप अपने पिता के काम को सम्मान के साथ जारी रखेंगे और मुश्किल हालात में ईरानी लोगों को एकजुट करेंगे."
 
रूसी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि मैं अपनी तरफ से तेहरान के लिए हमारे पक्के सपोर्ट और हमारे ईरानी दोस्तों के साथ हमारी एकता की पुष्टि करना चाहूंगा. 

रूसी राष्ट्रपति का अमेरिकी दबाव की परवाह न करते हुए मोजतबा खामेनेई को बधाई देना रूसी रूख को स्पष्ट करता है. 

ट्रंप ने कहा है- नया नेता ज्यादा दिन नहीं टिकेगा

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि ईरान के नए नेता का चयन वो करेंगे. उन्होंने मोजतबा खामेनेई धमकी देते हुए कहा है कि अमेरिकी हमले में वो भी मारे जाएंगे.

Advertisement

US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि ईरान का अगला लीडर वॉशिंगटन की मंजूरी के बिना 'ज्यादा दिन नहीं टिकेगा'. 

ट्रंप ने ABC न्यूज़ से कहा, "उन्हें हमसे मंजूरी लेनी होगी." ट्रंप ने कहा, "अगर वे हमसे मंजूरी नहीं मिलती है, तो वह ज़्यादा दिन नहीं टिकेगा. हम यह पक्का करना चाहते हैं कि हमें हर 10 साल में पीछे न जाना पड़े, जब आपके पास मेरे जैसा प्रेसिडेंट न हो जो ऐसा नहीं करेगा."

पुतिन ने अमेरिकी दबाव की परवाह नहीं की

अमेरिका की ओर से भारी दबाव के बावजूद पुतिन ने ईरान के नए नेता को बधाई दी है और रूस की ओर से पक्के सपोर्ट का दावा किया है. 

पुतिन ने कहा,"इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान के सुप्रीम लीडर एक्सेलेंसी अयातुल्ला सैय्यद मोजतबा होसैनी खामेनेई... इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान के सुप्रीम लीडर के तौर पर आपके चुनाव के मौके पर मेरी तरफ से बधाई स्वीकार करें."

पुतिन ने कहा कि रूस तेहरान के साथ खड़ा रहेगा. उन्होंने कहा कि वह "तेहरान के लिए पक्के सपोर्ट और हमारे ईरानी दोस्तों के साथ एकजुटता की पुष्टि करना चाहते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement