scorecardresearch
 

PoK में ढेर पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा का ISI में हैंडलर कौन, क्या है माचिस फैक्ट्री?

पुलवामा आतंकी हमले के मुख्य मास्टरमाइंड और वॉन्टेड आतंकी अर्जुनमंद गुलजार उर्फ बुरहान हमजा को अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार दी. हमजा ISI की सुरक्षा में था और मुजफ्फरबाद के माचिस फैक्ट्री नामक ठिकाने से आतंकवादी गतिविधियां कर रहा था. वो कर्नल रिजवान के संपर्क में था, जो उसे आतंकवादी साजिशों के लिए निर्देश देता था.

Advertisement
X
हमजा बुरहान को ISI ने सुरक्षा दी हुई थी. (Photo: Screengrab)
हमजा बुरहान को ISI ने सुरक्षा दी हुई थी. (Photo: Screengrab)

साल 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले के मुख्य मास्टरमाइंड और वॉन्टेड आतंकी अर्जुनमंद गुलजार उर्फ ​​बुरहान हमजा की हत्या हो गई है, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में उसे अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार दी. पुलवामा हमले के बाद से हमजा ISI की सीधी छत्रछाया और सुरक्षा में काम कर रहा था.

हमजा पर भारत सरकार ने UAPA लगाया था. वो पाकिस्तान के मुजफ्फरबाद में ISI की बेहद कड़ी सुरक्षा में रह रहा था. वहीं उस पर घात लगाकर हमला किया गया, जिसके बाद रावलपिंडी के मिलिट्री अस्पताल में उसकी मौत हो गई.

ISI में हमजा का सबसे करीबी और मुख्य हैंडलर कर्नल रिजवान नाम का एक अधिकारी था. कर्नल रिजवान के साथ हमजा के बेहद गहरे रिश्ते थे. कर्नल रिजवान ही हमजा को भारतीय सीमा के खिलाफ आतंकी साजिशें रचने के लिए न दिशा-निर्देश देता था. ये हैंडलर उसे पाकिस्तानी स्टेट लेवल की सुरक्षा और वीआईपी गाड़ियां भी मुहैया कराता था. 

माचिस फैक्ट्री को बनाया हुआ था ठिकाना

मुजफ्फरबाद में हमजा और उसके साथियों का सबसे बड़ा ठिकाना एक औद्योगिक परिसर था, जिसे स्थानीय स्तर पर माचिस फैक्ट्री के नाम से जाना जाता है. ये माचिस फैक्ट्री असल में कोई साधारण कारखाना नहीं था, बल्कि कश्मीर घाटी में अशांति फैलाने और आतंकी गतिविधियों को फंड करने का सबसे बड़ा अड्डा था.

Advertisement

हमजा इस माचिस फैक्ट्री से अल-बराक के पूर्व कमांडर फारूक कुरैशी के साथ मिलकर काम करता था. फारूक कुरैशी का नाम सुरक्षा एजेंसियों के डोजियर में ड्रग्स तस्करी, जाली भारतीय मुद्रा, हथियारों की तस्करी और कश्मीर घाटी में सीमा पार से होने वाले आतंकी ऑपरेशनों में लगातार आता रहा है. ये दोनों इसी 'माचिस फैक्ट्री' के कंपाउंड से बैठकर घाटी में हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई का पूरा नेटवर्क चला रहे थे.

8 कमांडो और बुलेटप्रूफ गाड़ी की सुरक्षा में था 'डॉक्टर'

मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के खार का रहने वाला हमजा 'डॉक्टर' के नाम से भी जाना जाता था. वह मुजफ्फरबाद के बाहरी इलाके चीला बांदी में रहता था. जनवरी और फरवरी 2025 के बीच उसने खुद पर एक फर्जी हमले का नाटक रचा था, जिसके बाद पाकिस्तानी सरकार ने उसकी सुरक्षा बढ़ा दी थी. उसे आठ कमांडो, एक बुलेटप्रूफ गाड़ी और एक एस्कॉर्ट गाड़ी दी गई थी.

यह भी पढ़ें: 'हमजा फोन पर कहता था PAK में पढ़ाई करने आया हूं', बोली आतंकी की बहन, Facebook से मिली मौत की खबर

हमजा ने हाल ही में कुपवाड़ा के पूर्व हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी कादिर लाला की बेटी से शादी की थी. इसके अलावा, वो इस्लामाबाद में रहने वाले पुलवामा के पूर्व हिजबुल आतंकी मुर्तजा के भी बेहद करीब था और लगातार उसके घर आता-जाता था. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement