scorecardresearch
 

ट्रंप के सामने PM मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, क्या बोले US राष्ट्रपति?

पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात कर खाड़ी क्षेत्र में जहाजों पर हुए हमलों और तीन भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा उठाया. पीएम ने कहा कि दुनिया भर में तैनात लाखों भारतीय नाविकों की सुरक्षा भारत के लिए सर्वोपरि है और उन्होंने 'फ्रीडम ऑफ नेविगेशन' सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

Advertisement
X
पीएम मोदी ने कहा कि होर्मुज को खुला रखना वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बहुत जरूरी है. (Photo- AFP)
पीएम मोदी ने कहा कि होर्मुज को खुला रखना वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बहुत जरूरी है. (Photo- AFP)

फ्रांस में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के दौरान भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के विभिन्न समुद्री मार्गों पर काम कर रहे लाखों भारतीय नाविकों की सुरक्षा भारत के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है.

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप से कहा कि भारत हमेशा से समुद्री मार्गों पर निर्बाध आवाजाही का समर्थक रहा है. वैश्विक समुद्री व्यापार में बड़ी संख्या में भारतीय नाविक कार्यरत हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है. पीएम ने हाल के दिनों में खाड़ी क्षेत्र में भारतीय क्रू वाले जहाजों पर हुए हमलों का भी जिक्र किया. 

उन्होंने उम्मीद जताई कि ईरान के साथ होने वाले शांति समझौते में समुद्री मार्गों की सुरक्षा और नाविकों की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी. पीएम ने कहा, 'हमें विश्वास है कि ईरान के साथ होने वाले समझौते में सीफेरर्स की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी और इसे प्राथमिकता मिलेगी.'

पीएम मोदी ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखना वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बहुत जरूरी है. उम्मीद है कि खाड़ी क्षेत्र में शांति बनी रहेगी.

Advertisement

प्रधानमंत्री की बात का जवाब देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका इस मुद्दे (नाविकों की सुरक्षा) पर भारत के साथ मिलकर काम करेगा. ट्रंप ने कहा, 'मैंने इसके बारे में सुना है. यह बहुत कठिन पेशा है और हम इस मुद्दे पर साथ मिलकर काम करते हैं. ऐसा लंबे समय से होता रहा है, लेकिन हम मिलकर इस पर काम करेंगे.'

बता दें कि हाल के हफ्तों में अमेरिका द्वारा होर्मुज और ईरानी बंदरगाहों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बाद खाड़ी क्षेत्र में कई जहाज हमलों का शिकार हुए हैं. इन हमलों में भारतीय चालक दल वाले कई जहाज भी प्रभावित हुए. एक हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी, जिसके बाद विपक्ष ने केंद्र सरकार से इस मुद्दे पर अधिक सख्त रुख अपनाने की मांग की थी.

मैं पीएम मोदी की तरह शांत नहीं: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी की तरह शांत, संयमित और जबरदस्त नहीं हूं. जरा उन्हें देखिए. अमेरिकी राष्ट्रपति ने मोदी को फरिश्ता बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत लगातार प्रगति करता रहेगा. ट्रंप ने कहा, 'जब तक मोदी हैं, भारत बहुत अच्छा करता रहेगा. नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री रहते और मेरे राष्ट्रपति होते हुए भारत पर कभी भी हमला होता है तो अमेरिका मदद के लिए साथ खड़ा रहेगा.' 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement