scorecardresearch
 

फिलीपींस की संसद में ताबड़तोड़ फायरिंग, कमरों में जाकर छिपे सांसद

फिलीपींस की राजधानी मनीला स्थित सीनेट भवन के बाहर गोलीबारी की खबर से अफरा-तफरी मच गई. रिपोर्ट्स के अनुसार 12 से अधिक गोलियों की आवाज सुनी गई, जिसके बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए.

Advertisement
X
अटैक के बाद सासदों को भागकर कमरों में छिपते देखा गया (Photo- Reuters)
अटैक के बाद सासदों को भागकर कमरों में छिपते देखा गया (Photo- Reuters)

फिलीपींस की राजधानी मनीला स्थित सीनेट भवन (संसद) में बुधवार को गोलीबारी की खबरों से हड़कंप मच गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीनेट परिसर के पास 12 से अधिक गोलियों की आवाज सुनी गई, जिसके बाद लोगों को तुरंत भागकर सुरक्षित स्थानों पर जाने और कमरों में छिपने के निर्देश दिए गए.

सीनेट अध्यक्ष एलन पीटर कायतानो ने दावा करते हुए कहा, 'हम पर हमला हो रहा है.' उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जांच ब्यूरो (NBI) के कुछ अधिकारी सीनेट परिसर में घुसने की कोशिश कर रहे थे. अधिकारियों को जीएसआईएस बिल्डिंग की तरफ से दीवारों में ड्रिलिंग करते हुए देखा गया. उन्होंने कहा, 'यहां गोलीबारी हो रही है, हमें नहीं पता क्या हो रहा है. सभी लोग अपने-अपने कमरों में बंद हैं.'

रॉयटर्स के अनुसार, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि गोली किसने चलाई और घटना में कोई घायल हुआ है या नहीं. सुरक्षा बलों और सैन्य कर्मियों को सीनेट भवन के बाहर तैनात किया गया है. कई जवानों को हथियारों के साथ परिसर में प्रवेश करते देखा गया.

बता दें कि यह पूरा घटनाक्रम फिलीपींस के सीनेटर रोनाल्ड डेला रोजा की गिरफ्तारी की कोशिशों के बीच सामने आया है. डेला रोजा पर अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) द्वारा मानवता के खिलाफ अपराधों के आरोप लगाए गए हैं. उन पर पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते के ड्रग-विरोधी अभियान के दौरान कथित हत्याओं में भूमिका निभाने का आरोप है.

Advertisement

बताया जा रहा है कि डेला रोजा पिछले कुछ दिनों से सीनेट परिसर में शरण लिए हुए हैं और सीनेट नेतृत्व ने उन्हें प्रोटेक्टिव कस्टडी प्रदान की है. इससे पहले भी NBI अधिकारियों और सीनेट सुरक्षा कर्मियों के बीच तनाव की स्थिति बन चुकी थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement