scorecardresearch
 

हांगकांग में पालतू कुत्ते को कोरोना, वायरस के इंसान से जानवर को ट्रांसफर होने से हड़कंप

चीन से शुरू हुआ कोरोना दुनिया भर में कोहराम मचा रहा है. अब चीन के बाहर इटली, ईरान और दक्षिण कोरिया में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. हांगकांग में मानव से जानवर में कोरोना के संक्रमण का एक मामला सामने आया है. यह दुनिया में कोरोना वायरस को लेकर इस तरह का शायद पहला मामला है. वहां एक कोरोना संक्रमित महिला के पालतू कुत्ते में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

  • मानव से जानवर में कोरोना संक्रमण का मामला- एक्सपर्ट
  • इटली में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 100 के पार
  • संक्रमित कुत्ते को पशु केंद्र में अलग रखकर इलाज जारी

कोरोना वायरस के कारण चीन के बाहर अब कई देशों में मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. इटली में कोरोना का आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया है. इस बीच हांगकांग में एक पालतू कुत्ते में कोरोना का संक्रमण पाया गया है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक हांगकांग में एक 60 साल की महिला के पालतू कुत्ते में कोरोना की पुष्टि हुई है. यह शायद अपने तरह का पहला मामला है जब इंसान से जानवर में कोरोना का संक्रमण हुआ है.

ये भी पढ़ें:

हांगकांग में एक महिला कोरोना से पीड़ित है. शुक्रवार को उसके कुत्ते में भी कोरोना की पुष्टि हुई है. हालांकि वहां के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसे कम पॉजिटिव बताया है. अब इस कुत्ते को वहां एक पशु केंद्र में अलग रखा कर इलाज किया जा रहा है. वहां के एग्रीकल्चर फिशरी कंजर्वेशन डिपार्टमेंट (एएफसीडी) ने बताया, ''एक पामेरियन कुत्ते की कोरोना को लेकर कई बार जांच की गई. जांच में कम लेवल का कोरोना संक्रमण पाया गया है. वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन ऑफ एनिमल हेल्थ ने स्वीकार किया है कि यह मानव से जानवर में वायरस स्थानांतरण का मामला है."

Advertisement

पामेरियन कुत्ते को अलग रखकर इलाज

इस मामला के हांगकांग में सामने आने के बाद वहां कुत्तों को भी अलग रखा जा रहा है. दो कुत्तों को अलग रखा गया है. दूसरा कुत्ता एक दूसरे कोरोना संक्रमण वाले मरीज का है. हालांकि मरीज की जांच नेगेटिव आया है लेकिन उसकी दोबारा जांच की जाएगी. अधिकारियों ने बताया कि पामेरियन कुत्ते की लगातार जांच की जाएगी और जब इसकी जांच नेगेटिव आएगी तभी उसे मालिक को सौंपा जाएगा. हांगकांग में कोरोना से अबतक 104 लोग संक्रमित हो चुके हैं.

दुनिया में करोना से 3100 लोगों की मौत

बता दें कि चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना (COVID-19) दुनिया के 60 से ज्यादा देशों में कहर बरपा रहा है. दुनिया भर में अब तक करीब 3100 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है, जबकि 90,000 लोग कोरोना से संक्रमित हैं. भारत में कोरोना के 26 पॉजिटिव केस सामने आए हैं. जबकि अमेरिका में कोरोना से अबतक 9 लोगों की मौत हो चुकी है. अमेरिका का सिएटल कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है.

ये भी पढ़ें:

इटली में कोरोना वायरस की वजह से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. यूरोपीय देशों में इटली पहला देश है, जहां कोरोना ने इतनी भीषण तबाही मचाई है. इटली में सभी स्कूल और विश्वविद्यालयों को सुरक्षा के मद्देनजर 15 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है.

Advertisement

Advertisement
Advertisement