scorecardresearch
 

नवाज शरीफ ने अपने भाई शहबाज शरीफ को आगामी चुनाव के लिए नामित किया PM प्रत्याशी

नवाज शरीफ के जाती उमरा आवास पर आयोजित पार्टी की बैठक में शहबाज को आगामी आम चुनाव में PML-N की ओर से प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी बनाए जाने का फैसला लिया गया.

Advertisement
X
शहबाज शरीफ और नवाज शरीफ
शहबाज शरीफ और नवाज शरीफ

पाकिस्तान की सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) ने साल 2018 में होने वाले आम चुनाव के लिए प्रधानमंत्री प्रत्याशी नामित कर दिया है. PML-N प्रमुख नवाज शरीफ ने अपने भाई और पंजाब के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किया है.

नवाज शरीफ के जाती उमरा आवास पर आयोजित पार्टी की बैठक में शहबाज को आगामी आम चुनाव में PML-N की ओर से प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी बनाए जाने का फैसला लिया गया.

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान की शीर्ष अदालत द्वारा नेशनल अकाउंटबिलिटी ब्यूरो (NAB) की अपील खारिज करने के बाद शहबाज शरीफ को आगामी चुनाव में पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी बनाने का फैसला लिया गया. मालूम हो कि NAB ने हुदैबिया पेपर्स मिल्स केस को दोबारा से खोलने की अपील की थी.

Advertisement

इस दौरान नवाज शरीफ ने पंजाब के मुख्यमंत्री की कठिन परिश्रम और जनता की सेवा के प्रति समर्पण की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, ''शहबाज ने कभी भी मेरा विरोध नहीं किया. उनको लंबा प्रशासनिक अनुभव भी है.''

मालूम हो कि पनामा पेपर्स लीक मामले में पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने नवाज शरीफ को अयोग्य करार दिया था, जिसके बाद उनको से बर्खास्त होना पड़ा था. इसके बाद शाहिद खाकान अब्बासी को पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनाया गया.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement