scorecardresearch
 

ट्रंप की चेतावनी से तिलमिलाए इमरान खान ने दिया ये जवाब

क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान ने कहा कि ट्रंप पाकिस्तान के खिलाफ भारत की भाषा बोल रहे हैं. जबकि अफगान युद्ध में भारत को कोई नुकसान नहीं उठाना पड़ा है, लेकिन ट्रंप अफगानिस्तान में भारत की भूमिका बढ़ाने की बात कह रहे हैं.

Advertisement
X
इमरान खान और डोनाल्ड ट्रंप
इमरान खान और डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी के बाद आतंकवाद का पनाहगाह पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है. अफगानिस्तान में भारत की भूमिका को बढ़ाने की अमेरिकी नीति और आतंकवाद को लेकर ट्रंप की चेतावनी के बाद पलटवार करते हुए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के चेयरमैन इमरान खान ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को दक्षिण एशिया क्षेत्र की कोर्ई समझ ही नहीं है. ट्रंप का केयरटेकर बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि भारत के साथ अफगानिस्तान की एक भी सीमा नहीं है.

पाकिस्तानी विपक्षी पार्टी के नेता इमरान खान ने कहा कि के खिलाफ भारत की भाषा बोल रहे हैं. क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान ने कहा कि अफगान युद्ध में भारत को कोई नुकसान नहीं उठाना पड़ा है, लेकिन ट्रंप अफगानिस्तान में भारत की भूमिका बढ़ाने की बात कह रहे हैं. अफगानिस्तान में नाटो की विफलता को छिपाने के लिए अमेरिका पाकिस्तान पर आरोप लगा रहा है. अमेरिका जितना पैसा देता है, उससे ज्यादा पाकिस्तान गंवा देता है. हालांकि इस मामले में पाकिस्तान सरकार सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Advertisement

खान ने कहा कि भारत कश्मीर में हालात काबू नहीं कर पा रहा है. मालूम हो कि दक्षिण एशिया नीति के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ रिश्तों को मजबूत करने के साथ ही और मदद करने का आश्वासन दिया था. सोमवार को ट्रंप ने पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की अपनी प्रतिबद्धता को अमली जामा पहना कर दिखाए.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement