पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने अनधिकृत तरीके से पाकिस्तानी जल क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में 48 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी आठ नौकाएं जब्त कर ली है.
एआरवाई न्यूज द्वारा शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, मछुआरों को काझर क्रीक से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे स्वीकृत सीमा से आगे मछली पकड़ रहे थे. भारत और पाकिस्तान अपने-अपने जल क्षेत्रों में अवैध तरीके से प्रवेश करने के आरोपों में एक-दूसरे के मछुआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं.
मछुआरों की कई नौकाओं में सही स्थान के बारे में पता लगाने की प्रौद्योगिकी नहीं होती है और कई मछुआरे अपने कारावास की सजा पूरी करने के बावजूद जेलों में महीनों पड़े रहते हैं.
इनपुट- IANS