scorecardresearch
 

आतंकवाद से मिलकर लड़ेंगी भारत-नाइजीरिया की सेनाएं

भारत और नाइजीरिया की सेनाएं कैडटों के प्रशिक्षण और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जैसे क्षेत्रों में एक-दूसरे का सहयोग करेंगी.

Advertisement
X

भारत और नाइजीरिया की सेनाएं कैडटों के प्रशिक्षण और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जैसे क्षेत्रों में एक-दूसरे का सहयोग करेंगी.

नाइजीरियाई सेना के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अजूबुइक इहेजिरिका और देश के दौरे पर आए भारतीय सेना स्टाफ के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल कृष्ण सिंह के बीच इस मुद्दे पर चर्चा हुई.

सिंह ने यहां कहा कि दोनों देशों के बीच हमेशा बेहतर संबंध रहे हैं. 2007 में पुर्तगाल में रणनीतिक भागीदारी समझौते पर हस्ताक्षर के बाद संबंध मजबूत हुए.

वर्तमान में नाइजीरिया अपने उत्तर क्षेत्र में विद्रोह की समस्या से जूझ रहा है. इस्लामी संगठन बोको हरम 2009 से हजारों लोगों को मार चुका है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement