scorecardresearch
 

अफगानिस्तान की जेल पर हमला करने वालों में 3 भारतीय, IS में हुए थे शामिल

बताया जाता है कि जेल में बड़ी संख्या में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के लड़ाके बंद थे. हमले की जिम्मेदारी भी आईएस ने ली थी. इस पूरे मामले को लेकर अब नया खुलासा हुआ है.

Advertisement
X
आत्मघाती हमलावरों में तीन भारतीय
आत्मघाती हमलावरों में तीन भारतीय

  • जलालाबाद में रविवार को एक जेल में हुआ था हमला
  • हमले में 25 से ज्यादा लोगों की हुई थी मौत

अफगानिस्तान के जलालाबाद में रविवार को एक जेल में आत्मघाती हमले में 25 से ज्यादा लोग मारे गए. बताया जाता है कि जेल में बड़ी संख्या में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के लड़ाके बंद थे. हमले की जिम्मेदारी भी आईएस ने ली थी. इस पूरे मामले को लेकर अब नया खुलासा हुआ है.

अफगानिस्तान के इंटेलिजेंस सूत्रों ने बताया कि हमले को अंजाम देने वाले 11 आत्मघाती हमलावरों में से 3 भारतीय हैं. इसमें से एक कालूकेट्टिया पुरायिल बताया गया है, जो केरल के कासरगोड का रहने वाला था.

ये भी पढ़ें-

जलालाबाद की जेल में बंद IS के आतंकियों को छुड़ाने के लिए ये हमला किया गया था. इस दौरान कई कैदी जेल से भागने में कामयाब भी रहे. हमले में जेल के कुछ कैदियों के अलावा आम नागरिक, गार्ड और सुरक्षाकर्मियों समेत कुल 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी.

Advertisement

ये भी पढ़ें-

इससे पहले मार्च में अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के गुरुद्वारे पर हुए हमले को अंजाम देने वाला शख्स भी कासरगोड़ का रहने वाला था. वह चार साल पहले केरल के 14 अन्य युवकों के साथ इस्लामिक स्टेट में शामिल होने के लिए भाग गया था.

Advertisement
Advertisement