scorecardresearch
 

साइबर अटैक की जद में आया जापान एयरलाइंस, विमान सेवाएं प्रभावित

जापान एयरलाइंस साइबर अटैक गुरुवार सुबह 7.30 बजे के आसपास हुआ. इससे एयरलाइंस का आंतरिक और बाहरी सिस्टम प्रभावित हुआ है. एयरलाइंस के प्रवक्ता ने साइबर अटैक की पुष्टि की है.

Advertisement
X
जापान एयरलाइंस
जापान एयरलाइंस

जापान एयरलाइंस गुरुवार सुबह साइबर अटैक की जद में आ गया है. इस वजह से बड़ी संख्या में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स प्रभावित हो सकती हैं. टिकटों की बिक्री रोक दी गई है.

यह साइबर अटैक गुरुवार सुबह 7.30 बजे के आसपास हुआ. इससे एयरलाइंस का आंतरिक और बाहरी सिस्टम प्रभावित हुआ है. एयरलाइंस के प्रवक्ता ने साइबर अटैक की पुष्टि की है. लेकिन उन्होंने कहा कि फिलहाल फ्लाइट्स के समय में देरी या कैंसिल होने को लेकर कोई अपडेट नहीं है.

जापान टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, साइबर अटैक की वजह से जापान एयरलाइंस की नौ घरेलू उड़ान सेवाएं डिले हो गई. एयरलाइंस ने जारी बयान में कहा कि हमें साइबर अटैक का पता चला है. हम सिस्टम के रिकवरी स्टेटस की जांच कर रहे हैं. इस बीच घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स के लिए टिकटों की बिक्री रोक दी गई है. हमें इससे हुई असुविधा के लिए खेद है.

इस बीच कहा जा रहा है कि एयरलाइंस ने साइबर अटैक की वजह से टिकटों की बिक्री रोक दी है. बता दें कि जापान एयरलाइंस देश की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी है. 

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement