scorecardresearch
 

'मेरे आश्रम महिलाएं अकेली न आएं', बाबा बागेश्वर ने क्यों कही ये बात

बाबा बागेश्वर ने एक अपील जारी कर कहा कि महिलाएं उनके धाम पर अकेली न आएं. और अगर आएं तो धाम परिसर या इलाके में किसी अनजान शख्स पर भरोसा बिल्कुल न करें. किसी के कहने पर उनके साथ न जाएं. अन्यथा उसके कारण हुई अनहोनी के जिम्मेदार आप खुद होंगे.

Advertisement
X
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि इन दिनों हमारे पीछे बहुत सारे दुश्मन पड़े हुए हैं. (Photo: Instagram/iambageshwardhamsarkar)
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि इन दिनों हमारे पीछे बहुत सारे दुश्मन पड़े हुए हैं. (Photo: Instagram/iambageshwardhamsarkar)

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने भक्तों के लिए एक अपील जारी की है. उन्होंने मंच से संदेश जारी करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सनातन धर्म पर लगातार हमले हो रहे हैं. ऐसे में माताएं, बहनें बागेश्वर धाम अकेली बिल्कुल न आएं. यदि किसी कारणवश आपको अकेले आना पड़े तो अनजान व्यक्ति या धाम के किसी सेवादार पर आंख बंद करके भरोसा न करें. उन्होंने भक्तों से आग्रह किया कि धाम में ठहरने के लिए खास व्यवस्था नहीं है. इसलिए यहां बहुत दिनों तक बिल्कुल न ठहरें.

धीरेंद्र शास्त्री ने यह अपील जारी करते हुए कहा कि इन दिनों बहुत सारे दुश्मन सनातन धर्म और हमारे पीछे पड़े हुए हैं. ऐसे लोग कुछ न कुछ उपद्रव करते रहते हैं. इसलिए पूरे धाम या उसके एरिया की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है. हम सिर्फ मंदिर और दरबार तक की जिम्मेदारी ले सकते हैं. धाम का परिसर करीब पांच किलोमीटर तक फैला है. उसकी जिम्मेदारी हमारी नहीं है.

बाबा बागेश्वर ने आगे कहा कि धाम के परिसर या इलाके में किसी अनजान शख्स पर भरोसा बिल्कुल न करें. किसी के कहने पर उनके साथ न जाएं. अन्यथा उसके कारण हुई अनहोनी के जिम्मेदार आप खुद होंगे. उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर और हॉल की व्यवस्था व सुरक्षा की जिम्मेदारी धाम की है. लेकिन पूरे क्षेत्र में सुरक्षा उपलब्ध कराना संभव नहीं है. बाबा बागेश्वर ने वहां मौजूद लोगों से इस संदेश को मोबाइल से रिकॉर्ड करके फैलाने का आग्रह भी किया.

Advertisement

पवित्र धामों पर लग रहे कलंक
बाबा बागेश्वर ने कहा कि हम आए दिन किसी न किसी तीर्थ स्थल से जुड़ा विवाद सुन रहे हैं. पवित्र धामों पर कलंक लगाए जा रहे हैं. इसलिए हम यह बिल्कुल नहीं चाहते कि बालाजी का पवित्र धाम बदनाम हो. यहां हर तरह का आदमी आता है. अच्छा भी और बुरा भी. इसलिए किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. अगर आप अकेले यहां आ रहे हैं तो मंदिर और प्रांगण के अलावा किसी के कहने पर कहीं न जाएं. इतने बड़े एरिया में सीसीटीवी कैमरा लगाना भी संभव नहीं है.

बेटियों के लिए समय मुश्किल
धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों से हाथ जोड़ते हुए कहा कि मुझे लगता है कि आज के दौर में बेटियां होना पाप जैसा हो गया है. स्त्रियों के लिए समय बहुत गंभीर है. बेटियां कहीं सुरक्षित नहीं है. न घर में और न बाहर. समय बहुत विपरीत आ गया है. इसलिए स्वयं सतर्क, सजग और सावधान रहें. आप लोग खुद समझदार बनें और लोगों को भी जागरूक करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement