फिरोजाबाद के शिकोहाबाद स्थित उरमुरा नौशेरा में टायरों से तेल निकालने वाली फैक्ट्री में रविवार को अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और काला धुआं दूर तक फैल गया. सूचना मिलते ही छह दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया. धुएं के कारण आसपास के लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई. आग लगने की वजह और नुकसान का आकलन अभी नहीं हुआ है.