Moong Dal Burger Recipe: सुबह नाश्ते में अगर कुछ ऐसा खाने का मन हो जो स्वाद में चटपटा हो, बनाने में आसान हो और पेट भी अच्छी तरह भर दे तो मूंग दाल बर्गर एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. इसके साथ ही ये बच्चों को टिफिन में देने के लिए कमाल की रेसिपी है. अगर आप भी अपने बच्चों के टिफिन का खाना बचाकर लाने से परेशान हैं, तो एक बार मूंग दाल का बर्गर देकर देखिए. गारंटी है कि हर बार बच्चे का टिफिन खाली ही लौटेगा. खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए न तो मैदा की जरूरत पड़ेगी और न ही बाजार से बर्गर बन खरीदने की जरूरत होगी. इसमें मूंग दाल की मदद से सॉफ्ट और स्पॉन्जी बर्गर तैयार किया जाता है.
इसके बीच में मसालेदार सब्जियों और पनीर की स्वादिष्ट फिलिंग भरी जाती है, जो इसे और भी मजेदार बनाती है. ऊपर से डाला गया पाव भाजी मसाला इस देसी बर्गर के स्वाद को एक अलग ट्विस्ट देता है. आइए जानते हैं घर पर मूंग दाल बर्गर बनाने का आसान तरीका.
मूंग दाल बर्गर बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
बर्गर के लिए:
मसालेदार फिलिंग के लिए:
बर्गर को तवे पर सेंकने के लिए:
बनाने का तरीका
1. सबसे पहले मूंग दाल को कुछ घंटों के लिए भिगोकर रख दें. अब पानी निकालकर दाल को ब्लेंडर जार में डालें. इसमें अदरक और थोड़ा पानी डालकर स्मूद बैटर तैयार कर लें. बैटर को एक बाउल में निकालें और इसमें नमक और लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें.
2. सबसे आखिर में ईनो डालकर हल्के हाथ से बैटर को मिक्स करें. अब छोटी-छोटी कटोरियों को तेल से ग्रीस करें और इनमें बैटर डाल दें. इन्हें स्टीम होने के लिए रख दें. करीब 12 मिनट में मूंग दाल के सॉफ्ट और स्पॉन्जी बर्गर तैयार हो जाएंगे.
3. इसके लिए तवे पर थोड़ा तेल और बटर गर्म करें. इसमें बारीक कटा लहसुन, प्याज और शिमला मिर्च डालकर हल्का भून लें. इसके बाद टमाटर डालें और इसे कुछ देर पकने दें.
4. अब इसमें नमक, लाल मिर्च और दूसरे बेसिक मसाले डालें. इसमें पाव भाजी मसाला डालना न भूलें, क्योंकि यही फिलिंग को खास चटपटा स्वाद देगा. मसाला अच्छी तरह पकने के बाद इसमें पनीर डालें. चाहें तो इसमें चीज स्लाइस भी डाल सकते हैं. आखिर में हरा धनिया और थोड़ा नींबू का रस डालकर गैस बंद कर दें.
5. अब स्टीम किए हुए मूंग दाल बर्गर को कटोरी से सावधानी से निकालें और बीच से दो हिस्सों में काट लें. एक हिस्से पर हरी चटनी और टोमैटो केचअप लगाएं. इसके ऊपर तैयार मसालेदार पनीर की फिलिंग रखें और दूसरे हिस्से से ढक दें.
6. अब तवे पर थोड़ा बटर डालें. इसमें हल्का लाल मिर्च पाउडर, पाव भाजी मसाला और हरा धनिया डालें. तैयार बर्गर को तवे पर रखें और दोनों तरफ से तब तक सेंकें, जब तक बाहर से हल्का क्रिस्पी न हो जाए.
7. चटपटा और सॉफ्ट मूंग दाल बर्गर तैयार. इसे गर्मागर्म हरी चटनी या टोमैटो केचअप के साथ सर्व करें.