scorecardresearch
 

साउथ लेबनान में मिशन के दौरान बड़ी चूक, 'फ्रेंडली फायर' में इजरायल के अपने ही सैनिक की मौत

साउथ लेबनान में इजरायली सेना के मगलान कमांडो ब्रिगेड के ऑपरेशन के दौरान फ्रेंडली फायर का मामला सामने आया है. इस दौरान सार्जेंट फर्स्ट क्लास गाय लुडर की मौत हो गई और एक अन्य सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया.

Advertisement
X
(Photo: ITG)
(Photo: ITG)

साउथ लेबनान में रात भर चले एक सैन्य अभियान के दौरान 'फ्रेंडली फायर' का मामला सामने आया है. इजरायली सेना की गोलीबारी में एक इजरायली सैनिक की ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है.

मारे गए सैनिक की पहचान सार्जेंट फर्स्ट क्लास गाय लुडर के रूप में हुई है. 21 साल के लुडर युवलिम के रहने वाले थे और कमांडो ब्रिगेड की प्रतिष्ठित 'मगलान यूनिट' का हिस्सा थे.

दरअसल रात करीब 3 बजे साउथ लेबनान के गांव शेबा में एक इजरायली ऑपरेशन चल रहा था. मगलान कमांडो ने शेबा गांव में एक संदिग्ध को पकड़ने के लिए छापेमारी की थी. आरोप है कि ये संदिग्ध हिजबुल्लाह की मदद कर रहा था. 

इजरायली सेना की शुरआती जांच के मुताबिक, ऑपरेशन के दौरान एक सैनिक को लगा कि उसने कुछ संदिग्धों को भागते हुए देखा है. इसी गलतफहमी में उसने गोलियां चला दीं. ये गोलीबारी अपने ही साथियों पर हो गई, जिसमें गाय लुडर की जान चली गई और एक अन्य सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: इजरायल के बम शेल्टर में भारतीयों से हो रहा भेदभाव? तेल अवीव से ग्राउंड रिपोर्ट में जानें सच

हादसे के बावजूद, कमांडो यूनिट ने अपना मिशन पूरा किया. जिस संदिग्ध को पकड़ने के लिए छापेमारी की गई थी, उसे हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए इजरायल ले जाया गया है. घायल सैनिक का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

37 दिनों से चल रही जंग

बता दें कि अमेरिका-इजरायल ने 28 फरवरी को संयुक्त रूप से ईरान पर हमला बोला था. इसके बाद ईरान ने भी इजरायल और खाड़ी देशों में अमेरिका के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. इस युद्ध को अब 37 दिन हो चुके हैं. ट्रंप ने हाल ही में संकेत दिए थे कि वो दो-तीन हफ्तों में जंग खत्म कर सकते हैं. हालांकि ईरान की तरफ से सीजफायर के कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement