मेष (Aries)
मेष राशि वालों के लिए आज प्रेम और विश्वास का दिन है. आपके निजी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी . साथी के साथ आपका तालमेल देखते ही बनेगा. यदि आप लंबे समय से किसी प्रियजन से मिलने की योजना बना रहे थे, तो आज वह अवसर मिल सकता है. परिवार में एकता बनी रहेगी. बड़ों का स्नेह आपको बल देगा.
वृष (Taurus)
वृष राशि के जातकों को आज अपने व्यवहार में थोड़ा संयम बरतने की आवश्यकता है. अपनों से बातचीत करते समय जल्दबाजी में कुछ ऐसा न कहें जिससे उन्हें ठेस पहुंचे. रिश्तों में स्पष्टता लाना जरूरी है, लेकिन वह स्पष्टता कठोरता में नहीं बदलनी चाहिए. धैर्य रखें .
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा. मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा.आप अपनों के साथ भ्रमण या मनोरंजन के लिए बाहर जा सकते हैं. प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी. आप अपने मन की बात प्रियजन से कहने में सफल रहेंगे.दोस्तों की सलाह आपके लिए मददगार साबित होगी.
कर्क (Cancer)
आज आपका पूरा ध्यान घर-परिवार और सुख-सुविधाओं पर केंद्रित रहेगा. आप अपनों की खुशी के लिए कुछ विशेष करने का प्रयास करेंगे. व्यक्तिगत संबंधों में विश्वास बढ़ेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी अतिसंवेदनशीलता आपके लिए परेशानी का सबब न बन जाए. जिद करने से बचें .बड़बोलेपन पर नियंत्रण रखें. चर्चा के दौरान सहज रहें.
सिंह (Leo)
सिंह राशि के जातक आज सामाजिक और पारिवारिक दोनों स्तरों पर सक्रिय रहेंगे. बंधुत्व की भावना प्रबल होगी . आप भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे. आपकी वाणी की मधुरता लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगी. जन सेवा की भावना जागृत होगी. मित्रों और परिचितों का पूरा साथ मिलेगा. रिश्तों में विनम्रता बनाए रखें, इससे आपके व्यक्तित्व का प्रभाव और बढ़ेगा.
कन्या (Virgo)
कन्या राशि वालों के घर में आज खुशियों का आगमन होगा. स्वजनों और रिश्तेदारों से मुलाकात होने के योग हैं. प्रेम संबंधों के लिहाज से भी दिन सकारात्मक है; आपको साथी से कोई सुंदर उपहार या सुखद संदेश मिल सकता है. कुटुम्बियों के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा.
तुला (Libra)
तुला राशि के जातकों का व्यक्तिगत जीवन आज बहुत प्रभावशाली रहेगा. परिवार के लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न और प्रभावित होंगे. प्रेम संबंधों में सुधार आएगा. आप साथी के साथ तालमेल बिठाने में सफल रहेंगे.भेंटवार्ता के दौरान आप अपनी बात को प्रभावी ढंग से रख पाएंगे. स्नेह और प्रेम का प्रदर्शन करने में संकोच न करें, रिश्तों में इसकी आवश्यकता है.
वृश्चिक (Scorpio)
आज आप रिश्तों में एक नई ऊर्जा और उत्साह महसूस करेंगे. मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिनका आप पूरे सत्कार के साथ स्वागत करेंगे. सामंजस्य और सूझबूझ से आप घर की छोटी-मोटी समस्याओं को हल कर लेंगे. विरोधियों या ईर्ष्या करने वालों से थोड़ा सावधान रहें. अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें. बातचीत में स्पष्ट रहें ताकि कोई गलतफहमी न पैदा हो.
धनु (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए आज मनोरंजन और खुशियों का योग है. मित्रों के साथ बिताया गया समय आपको मानसिक सुकून देगा. प्रेम संबंधों में शुभता का संचार होगा. आप साथी के साथ भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं. अपनों के साथ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा. प्रियजनों पर अपना फोकस बनाए रखें.
मकर (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने का है. घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा.आप परिवार के साथ यादगार पल साझा करेंगे. निजी मामलों में आपका साहस बढ़ेगा .आप कठिन निर्णय लेने में सक्षम होंगे. कोई इच्छित शुभ सूचना मिलने से घर में हर्ष और आनंद का माहौल बनेगा.
कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन भावनात्मक रूप से बहुत अनुकूल है. मित्रों और समकक्षों का सहयोग आपको हर कदम पर मिलेगा. प्रेम संबंधों में जो दूरियां आ गई थीं, वे आज कम हो सकती हैं. "सबका साथ, सबका विकास" की तर्ज पर अपनों को साथ लेकर चलें. रिश्तों में सहजता बनाए रखें.
मीन (Pisces)
मीन राशि के जातकों को आज रिश्तों में गरिमा और गोपनीयता का ध्यान रखने की जरूरत है. वाणी में मधुरता रखें. किसी के बहकावे में आकर अपने पुराने संबंधों को खराब न करें. परिजन आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे.
अपनी बात को सहजता से रखें, लेकिन सही समय की प्रतीक्षा करें. अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल सुनी-सुनाई बातों के आधार पर कोई राय न बनाएं.