scorecardresearch
 
Advertisement

US-Israel-Iran War Live: ईरान ने दो अमेरिकी जेट गिराने का किया दावा, 48 घंटे सीजफायर की मांग ठुकराई

aajtak.in | नई दिल्ली | 04 अप्रैल 2026, 7:54 AM IST

Middle East Conflict Live: मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष के बीच ईरान ने एक ही दिन में दो अमेरिकी लड़ाकू विमानों को मार गिराने का दावा किया है. वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने इस नुकसान को युद्ध का हिस्सा बताते हुए कहा कि इससे ईरान के साथ बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

An F/A-18F Super Hornet takes off from the flight deck of the USS Abraham Lincoln. An F/A-18F Super Hornet takes off from the flight deck of the USS Abraham Lincoln.

ईरान की सेना ने खाड़ी क्षेत्र में एक ही दिन में दो अमेरिकी लड़ाकू विमानों को मार गिराने का दावा किया है. ईरान के पब्लिक ब्रॉडकास्टर 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकॉस्टिंग' (IRIB) के मुताबिक, अमेरिका के A-10 थंडरबोल्ट विमान को ईरान आर्मी के एयर डिफेंस सिस्टम ने निशाना बनाया, जिसके बाद वह दुर्घटनाग्रस्त होकर फारस की खाड़ी में गिर गया. इससे पहले दिन में, अमेरिका एक F-15E स्ट्राइक ईगल विमान ईरानी एयरस्पेस में क्रैश हो गया. ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इस विमान को एयर डिफेंस सिस्टम से मार गिराने का दावा किया.

अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी दोनों विमानों के क्रैश होने की पुष्टि की है. एनवाईटी की रिपोर्ट के मुताबिक F-15E स्ट्राइक ईगल विमान में पायलट और गनर सवार थे, इनमें से एक को अमेरिका ने रेस्क्यू कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है. इस बीच, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मिडिल ईस्ट में अमेरिकी विमानों के गिरने से ईरान के साथ वार्ता में कोई रुकावट नहीं आएगी. उन्होंने अमेरिकी वायुसेना को हुए नुकसान को युद्ध का हिस्सा बताया. ट्रंप के दावे के विपरीत एक अन्य अमेरिकी अखबार 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' ने दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच कूटनीतिक समाधान निकालने का प्रयास बेपटरी हो गया है और दोनों देशों के बीच वार्ता नहीं हो रही.

इधर, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायली हमलों में ईरान की करीब 70% स्टील उत्पादन क्षमता नष्ट हो चुकी है, जिससे हथियार बनाने की उसकी क्षमता को बड़ा झटका लगा है. वहीं, ईरान और उसके सहयोगियों ने इजरायल और खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े ठिकानों पर जवाबी हमले तेज कर दिए हैं. पश्चिम एशिया में ईरान अमेरिका से जुड़े ठिकानों के साथ-साथ ऊर्जा और नागरिक बुनियादी ढांचे को भी निशाना बना रहा है. एक महीने से जारी इस युद्ध के थमने के कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं.

7:54 AM (8 मिनट पहले)

Middle-East Conflict: अल-मंडेब पर भी पाबंदी लगा सकता है ईरान

Posted by :- Darakhshan

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने संकेत दिया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बाद अब ईरान बाब स्ट्रेट ऑफ अल-मंडेब पर भी पाबंदिया लगा सकता है. सोशल मीडिया पर उन्होंने दुनिया की इस रास्ते पर निर्भरता को लेकर सवाल उठाए और पूछा कि यहां से कितना तेल, गैस और अनाज का व्यापार होता है. गालिबाफ ने ये भी इशारा किया कि वो उन देशों और कंपनियों की पहचान कर रहे हैं, जिन्हें इस रास्ते के बंद होने से सबसे ज्यादा नुकसान होगा.

7:33 AM (29 मिनट पहले)

Iran-US War Update: कराज पुल पर हुए हमले में अब तक 13 मौतें

Posted by :- Darakhshan

अमेरिका और इजरायल ने ईरान में करज शहर के पास सबसे ऊंचे पुल पर हमला किया था. इस हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 13 हो गई है. 
 

7:29 AM (32 मिनट पहले)

Israel-Iran Conflict: UNIFIL पर गिरा हिजबुल्लाह का रॉकेट, 3 घायल

Posted by :- Darakhshan

इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के मुताबिक, दक्षिण लेबनान में हिजबुल्लाह की ओर से दागा गया एक रॉकेट संयुक्त राष्ट्र (UN) के शांति मिशन 'यूनिफिल' (UNIFIL) के ठिकाने पर जा गिरा. ये हमला अल-अदैसा इलाके में हुआ, जिसमें संयुक्त राष्ट्र के 3 कर्मचारी घायल हो गए हैं. घायलों में से 2 की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. इजरायली सेना ने दावा किया है कि उन्होंने रॉकेट के लॉन्च की पहचान कर ली है.

7:09 AM (53 मिनट पहले)

Iran-US War Live: ईरान ने मार गिराया अमेरिका का फाइटर जेट

Posted by :- Darakhshan

ईरान के साथ पांच हफ्ते से जारी युद्ध में पहली बार अमेरिका का F-15E फाइटर जेट मार गिराया गया है. जेट में सवार दो क्रू मेंबर्स में से एक को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है. पेंटागन के मुताबिक, अब तक 13 अमेरिकी सैनिक मारे जा चुके हैं और 300 से ज्यादा घायल हैं. इस बीच, कुवैत में भी एक अमेरिकी A-10 विमान क्रैश होने की खबर है.

Advertisement
6:39 AM (एक घंटा पहले)

Iran-Israel War: हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली हमला

Posted by :- Darakhshan

इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरुत में हिजबुल्लाह के बुनियादी ढांचों पर हमले शुरू कर दिए हैं. सेना का मुख्य निशाना उन ठिकानों को बनाना है जिनका इस्तेमाल सैन्य गतिविधियों या हथियारों के लिए किया जा रहा है. 

6:07 AM (एक घंटा पहले)

Middle East Crisis: बहरीन में इंटरसेप्टेड ईरानी ड्रोन का मलबा गिरने से चार लोग घायल

Posted by :- deepak mishra

बहरीन के गृह मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को ईरानी ड्रोन को इंटरसेप्ट करने के दौरान सिट्रा इलाके में गिरे मलबे से चार नागरिकों को मामूली चोटें आईं और कई घरों को नुकसान पहुंचा. ईरानी की सेना अमेरिका के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच खाड़ी क्षेत्र में ड्रोन और मिसाइल हमले जारी रखे हुए है.

4:58 AM (3 घंटे पहले)

Iran War Updates: ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के युद्धविराम प्रस्ताव को ठुकराया

Posted by :- deepak mishra

ईरान ने 48 घंटे के युद्धविराम के लिए अमेरिका के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. ईरान की न्यूज एजेंसी फार्स ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है. रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया है, 'अमेरिका ने 2 अप्रैल को मित्र देशों में से किसी एक के माध्यम से 48 घंटे के युद्धविराम का प्रस्ताव रखा था. यह प्रस्ताव मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सेनाओं के सामने बढ़ती चुनौतियों के बाद आया है.' फार्स न्यूज एजेंसी ने बताया कि अमेरिकी प्रस्ताव का ईरान ने लिखित जवाब नहीं दिया, बल्कि लगातार हमले करके जमीनी स्तर पर जवाबी कार्रवाई की. सूत्र ने आगे कहा कि कुवैत के बुबियान द्वीप पर अमेरिकी सैन्य डिपो पर हुए हमले के बाद, युद्ध रोकने के लिए वॉशिंगटन के राजनयिक प्रयास तेज हो गए हैं.

4:55 AM (3 घंटे पहले)

US Iran War Live: ऐसे नुकसान युद्ध का हिस्सा, ईरान के साथ वार्ता जारी रहेगी- ट्रंप

Posted by :- deepak mishra

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के एयरस्पेस में एक अमेरिकी जेट को मार गिराए जाने की घटना का तेहरान के साथ जारी बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि इस तरह का नुकसान युद्ध का हिस्सा है और इससे कुछ नहीं बदलता. एनबीसी न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने पायलट के सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन की संवेदनशीलता का हवाला देते हुए उससे जुड़ी जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया. उन्होंने इस मामले में मीडिया कवरेज पर भी नाराजगी जताई. जब उनसे पूछा गया कि क्या इन घटनाओं का ईरान के साथ वार्ता पर असर पड़ेगा, तो उन्होंने कहा, 'नहीं, बिल्कुल नहीं. यह युद्ध है. हम युद्ध में हैं.'

4:52 AM (3 घंटे पहले)

Iran US War News: मिडिल ईस्ट में एक ही दिन में अमेरिका के दो विमान क्रैश

Posted by :- deepak mishra

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को फारस की खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी वायुसेना का दूसरा लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अधिकारियों के मुताबिक, A-10 थंडरबोल्ट II विमान के एकमात्र पायलट को सुरक्षित बचा लिया गया है. यह घटना स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास उसी समय घटी जब ईरान के एयरस्पेस में एक F-15E स्ट्राइक ईगल विमान को मार गिराया गया. इस विमान में सवाल दो क्रू मेंबर्स में से एक को अमेरिका ने बचाने का दावा किया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है. ईरान की सरकारी मीडिया ने दावा किया है कि इन दोनों विमानों को ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया है.

Advertisement
Advertisement