scorecardresearch
 

सीजफायर के बीच ईरान छोड़ने को लेकर भारतीय दूतावास ने जारी की ये एडवाइजरी

ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए दूतावास ने सख्त एडवाइजरी जारी कर कहा है कि सीजफायर के इस सुरक्षित समय का फायदा उठाएं और तुरंत देश छोड़ दें. दूतावास ने साफ किया है कि कोई भी नागरिक बिना तालमेल के बॉर्डर की तरफ न भागे और सुरक्षित निकासी के लिए केवल सरकारी निर्देशों का पालन करे. इमरजेंसी के लिए 24x7 हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं.

Advertisement
X
तेहरान में भारतीय दूतावास हाई अलर्ट पर (Photo Reuters)
तेहरान में भारतीय दूतावास हाई अलर्ट पर (Photo Reuters)

ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए विदेश मंत्रालय और तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने एक बेहद जरूरी एडवाइजरी जारी की है. इसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि मौजूदा हालात और हालिया घटनाक्रम को देखते हुए भारतीय नागरिक जल्द से जल्द ईरान से बाहर निकल जाएं. वर्तमान में चल रहा युद्धविराम एक सेफ विंडो की तरह है. चूंकि इस समय बमबारी रुकी हुई है, इसलिए सुरक्षित यात्रा करना संभव है.

दूतावास ने उन भारतीयों को प्राथमिकता देने को कहा है जो काफी समय से वहां से निकलने का इंतजार कर रहे थे. एक अनुमान के मुताबिक, ईरान में अभी भी करीब 7,500 भारतीय मौजूद हैं.

दूतावास की सख्त हिदायत

एडवाइजरी में नागरिकों को आगाह किया गया है कि वे घबराहट में कोई गलत कदम न उठाएं. दूतावास ने कुछ प्रमुख दिशा-निर्देश दिए हैं.

  • इंटरनेशनल लैंड बॉर्डर: कोई भी भारतीय नागरिक दूतावास से चर्चा किए बिना किसी भी अंतरराष्ट्रीय जमीनी सीमा की ओर जाने का प्रयास न करे.
  • तय रास्तों का उपयोग: सुरक्षित निकासी के लिए दूतावास द्वारा सुझाए गए मार्गों का ही पालन करें.
  • लंबी दूरी का जोखिम: बंदर अब्बास जैसे दक्षिणी इलाकों से आर्मेनिया बॉर्डर तक की दूरी लगभग 1500 किमी है. इस सफर के दौरान दूतावास के साथ समन्वय करना अनिवार्य है.

इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर

Advertisement

अगर किसी को भी वहां मदद की जरूरत पड़ती है या कोई इमरजेंसी आती है, तो भारतीय दूतावास ने 24 घंटे सातों दिन (24x7) खुली रहने वाली हेल्पलाइन और ईमेल आईडी जारी कर दी है. आप मोबाइल नंबर +989128109115, +989128109102, +989128109109 या +989932179359 पर कॉल कर सकते हैं, साथ ही cons.tehran@mea.gov.in पर ईमेल के जरिए भी दूतावास से संपर्क साधा जा सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement